दतिया निवासी प्रसिद्ध संत बब्बा गुरु सहित दो की फर्रुखाबाद मार्ग दुर्घटना में मौत, एक घायल

Jun 16, 2024 - 15:35
0 82
दतिया निवासी प्रसिद्ध संत बब्बा गुरु सहित दो की फर्रुखाबाद मार्ग दुर्घटना में मौत, एक घायल

block-350 block-350

दतिया निवासी प्रसिद्ध संत बब्बा गुरु सहित दो की फर्रुखाबाद मार्ग दुर्घटना में मौत, एक घायल

फर्रुखाबाद/राजेपुर । पिकअप व कार की भिंडत में कार सबार संत बब्बा गुरु सहित तीन गंभीर रूप से घायल हो गये | उन्हें लोहिया अस्पताल लाया गया जहाँ बब्बा गुरु सहित दो को मृत घोषित कर दिया गया। श्रीपंच दसनाम जूना अखाड़ा के महंत दतिया निवासी मनोज भारती बब्बा गुरु अपनी आल्टो कार से आ रहे थे| उसी दौरान थाना राजेपुर के ग्राम गाँधी के निकट सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप से कार की जोरदार भिडंत हो गयी।

जिससे कार के परखच्चे उड़ गये। जबकि पिकअप टक्कर लगने के बाद मौके पर ही पलट गयी कार सबार संत बब्बा गुरु व अन्य दोनों घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया । जहाँ बब्बा गुरु के साथ ही उनके चालक मोती उर्फ रिंकू को मृत घोषित कर दिया गया।

जबकि घायल संत कृष्णा भारती का उपचार किया जा रह है संत बब्बा भारती की मौत की खबर से लोहिया अस्पताल में भीड़ लग गयी| अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय सिंह, थानाध्यक्ष राजेपुर रणविजय सिंह लोहिया अस्पताल पंहुचेल संत बब्बा गुरु के एक शिष्य नें बताया कि बब्बा गुरु कामख्या जा रहे थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 1
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User