Etawah News : ससुर की पुत्रबधू पर थी गलत नजर, नीद की गोली खिलाकर बेटे ने कुल्हाड़ी से काटा

Etawah News : ससुर की पुत्रबधू पर थी गलत नजर, नीद की गोली खिलाकर बेटे ने कुल्हाड़ी से काटा

Jun 02, 2024 - 11:25
0 328
Etawah News : ससुर की पुत्रबधू पर थी गलत नजर, नीद की गोली खिलाकर बेटे ने कुल्हाड़ी से काटा

block-350 block-350

उत्तर प्रदेश अपराध - इटावा जिले सनसनीखेज वारदात सामने आई है. एक बेटे ने अपने पिता की कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी बेटा घर के अंदर सामान फैलाकर और आधी रात को छत से कूदकर भाग गया। इस सनसनीखेज वारदात से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल फैल गया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत ही पुलिस को मामले की जानकारी दी. घटना पर पहुंची पुलिस हत्याकांड के वारदात की छानबीन में जुट गई। पुलिस की छानबीन में पता चला तो पिता की हत्या करने से पहले बेटे ने खाने में बेहोशी नशीली दवाएं मिला दी थी. जब पिता बेहोशी की हालत में सो गया तो बेटे ने कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी. पुलिस ने शक के आधार पर बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की तब जाकर हत्याकांड का खुलासा हुआ है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की मां अपनी छोटी बेटी को लेकर मायके गई हुई थी. 26 वर्षीय अमित राठौर पिता के साथ घर पर अकेला था. इसी का फायदा उठाकर उसने बुधवार शाम हत्या की घटना को अंजाम दिया. आरोपी ने पहले पिता के खाने में नींद की गोली मिला दी. पिता के बेसुध होने पर उसने बड़ी बेरहमी से कुल्हाड़ी से काटकर कई टुकड़े कर दिए।

इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि अमित ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसका अपने पिता से हमेशा मनमुटाव बना रहता था. आगरा के एक प्लाट को उसने पिता से बेचने को कहा था. इसके लिए पिता ने मना कर दिया था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसके पिता अक्सर गाली-गलौज किया करते थे।

उसकी पत्नी को भी बुरी नीयत से देखते थे. इन्हीं कारणों की वजह से उसने अपने पिता के भोजन में नींद की 7 गोली मिला दी. जब वह रात में गहरी नींद में सो रहे थे, तभी करीब 12 बजे के आसपास कुल्हाड़ी से जोरदार हमला करके पिता की हत्या कर दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User