नगर में खराब पड़े कई हैंडपंप खोल रहे नगर पंचायत के खोखले बिकास की पोल

Jun 01, 2024 - 21:24
0 88
नगर में खराब पड़े कई हैंडपंप खोल रहे नगर पंचायत के खोखले बिकास की पोल

block-350 block-350

नगर में खराब पड़े कई हैंडपंप खोल रहे नगर पंचायत के खोखले बिकास की पोल

जुमलेबाज मायाबी चैयरमैन पति नदीम फारूखी के कोरे वादे,

हकीकत से कोसों दूर, एक तरफ सरकार जहां नगर पंचायत को करोड़ों रुपए साल में बजट के तौर पर मुहैया करा रही है तो वहीं नगर पंचायत से जुड़े भ्रष्टाचारी उस पैसे का बंदरबांट करने से बाज नहीं आ रहे है,

शमसाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष पति,सपा नेता,जुमलेबाज नदीम फारूखी के द्वारा खोखले एवं हवा हवाई वादे करना अभी भी बदस्तूर जारी है इन्हीं वादों में से एक और खोखला एवं झूठा वादा है की नगर पंचायत में लगे हैंडपंप खराब होने की दशा में 12 घंटे के अंदर सही करवा दिए जाते हैं परंतु यह हकीकत नहीं हैं ये सिर्फ एक जुमला मात्र है ।

नगर के अंदर कई मोहल्लों में ऐसे कई हैंडपंप है जो वर्षों से खराब पड़े हैं लेंकिन उनकी तरफ लापरवाह नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार,लिपिक पवन कुमार द्वारा कभी देखा ही नहीं गया कि नगर क्षेत्र में क्या समस्याएं हैं,भीषण गर्मी के इस दौर में जब पारा अपने पूरे शबाब पर चढ़ा हुआ है तब पानी की किल्लत होना लाजमी बात है लेकिन कथित विकास पुरुष,जुमलेबाज नदीम फारूखी अपने झूठे विकास के आगे हकीकत मानने को तैयार नहीं है,खराब पड़े हैंडपंप की वजह से लोगों को भीषण गर्मी के इस दौर में पीने के पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है ।

नगर के मोहल्ला दारूदगिरा में तकिया मैकू शाह के घर के पास ब इसी मोहल्ले में सुरेश प्रजापति के घर के पास महीनों से खराब पड़े हैंडपंप नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि कथित विकास पुरुष,जुमलेबाज नदीम फारूखी के खोखले वादों की पोल खोल रहे हैं,तीसरा स्थान है कल्लू हलवाई की मिठाई की दुकान के निकट लगा हैडपंप एक साल से खराब पड़ा हुआ है लोगों द्वारा कई बार नगर पंचायत कार्यालय में इस की शिकायत करने के बाबजूद अभी भी ठीक नहीं हो सका है,चौथा स्थान है मीरा दरवाजा वार्ड संख्या 1 सुल्तान के घर के पास साल भर से बंद पड़ा हैंडपंप मोहल्ले वासियों का मुंह ही नही चिढ़ा रहा बल्कि नदीम फारूखी से विकास संबंधी सवाल चीख चीख कर पूंछ रहा है कि विकास है तो है कहां।

इसी मोहल्ले में एक और हैंडपंप खस्ताहाल अवस्था में है और बंद पड़ा हुआ है,लेकिन इस ओर किसी का भी ध्यान इस ओर नही गया है, पांचवा स्थान है वार्ड संख्या 7, मोहल्ला दलमीर खां में फहीम के घर के सामने लगा हैंडपंप लगभग एक साल से ठूंठ बना हुआ है नगर वासियों ने बताया कि नगर पंचायत कार्यालय में कई शिकायतें की पर आज कल का आश्वासन मिलता रहा लेकिन आज तक किसी ने सही कराने की जहमत नहीं उठाई,विकास की बात करने वाले चेयरमैन के पति सपा नेता कथित विकास पुरुष,जुमलेबाज नदीम फारूखी द्वारा विकास की तो सिर्फ बात हवा हवाई की जाती है लेकिन धरातल पर आम लोगों को विनाश की ओर धकेलने का कार्य नदीम फारूखी द्वारा बखूबी किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User