मौसेरी बहन का देबर ले गया होटल, सालों बनाये सम्बंध अब पहुंची पुलिस के पास

May 21, 2024 - 08:03
0 659
मौसेरी बहन का देबर ले गया होटल, सालों बनाये सम्बंध अब पहुंची पुलिस के पास

block-350 block-350

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक लड़की ने अपनी मौसेरी बहन के देवर पर चार साल तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। लड़की का कहना है कि नजदीकी संबंध बनने के बाद आरोपी ने उसे होटल में ले जाकर मांग में सिंदूर भरा और फोटो वीडियो बनाए।

पिछले तीन साल से वह लड़की का खर्च भी उठा रहा था लेकिन अब रिश्ता तोड़कर साथ रखने से इनकार कर दिया है। लड़की ने गोरखपुर के थाने में गुलरिहा थाने तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र के एक गांव की लड़की ने पुलिस से बताया कि चार साल पहले महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र में उसकी मौसेरी बहन की शादी हुई थी।

शादी में बहन के देवर से जान पहचान होने के बाद दोनों में बातचीत शुरू हो गई। कुछ दिन बाद में दोनों के बीच नजदीकी संबंध बन गए। आरोप है कि लगभग तीन साल पहले गोरखपुर शहर के एक होटल में आरोपित युवक ने पीड़िता की मांग भरकर कई फोटो और वीडियो भी बनाए। लड़की का कहना है कि तीन वर्षों से युवक उसके घर आता जाता था। साथ ही उसका खर्च भी उठाता था।

आरोप है कि युवक ने पिछले एक महीने से उससे बातचीत करना बंद कर दिया। अब रिश्ता तोड़कर साथ रखने से इंकार करने पर पीड़िता ने गुलरिहा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक भाटी ने पीड़िता के तहरीर की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 1
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User