Farrukhabad News: सपा नें भितरघातियों की तलाश में गठित की कमेटी

Farrukhabad News: सपा नें भितरघातियों की तलाश में गठित की कमेटी

May 15, 2024 - 18:33
0 37
Farrukhabad News: सपा नें भितरघातियों की तलाश में गठित की कमेटी
Farrukhabad News: सपा नें भितरघातियों की तलाश में गठित की कमेटी

block-350 block-350

सपा नें भितरघातियों की तलाश में गठित की कमेटी

फर्रुखाबाद । समाजवादी पार्टी नें चुनाव के बाद पार्टी से गद्दारी करनें वाले नेताओं का पता लगानें के लिए कमेटी का गठन किया है| जो एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट देगी| जिसके आधार पर प्रदेश नेतृत्व कार्यवाही तय करेगा |

सपा जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव नें जनपद में हुए लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी डा. नबल किशोर शाक्य का साथ ना देकर विरोधी पार्टी का गुप्त तरह से साथ देनें के मामले को गंभीरता से लिया है| उन्होंने पार्टी से गद्दारी करनें वाले नेताओ का पता लगाने के लिये एक सात सदस्यों की कमेटी का गठन किया है| कमेंटी सभी विधानसभाओं में जाकर इस बटकी जाँच करेंगी की किस-किस ने पार्टी के साथ धोखा किया| कमेटी की आख्या जिलाध्यक्ष के माध्यम से प्रदेश नेतृत्व को भेज दी जायेगी | जिसके बाद प्रदेश नेतृत्व ही कार्यवाही तय करेगा |

राष्ट्रीय सचिव निष्कासन के पत्र की जानकारी नही

दरअसल युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव जितेन्द्र सिंह यादव (सिरौली) को पार्टी से निष्कासन का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल है| जिसमे युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद फहद के द्वारा अनुशासनहीन आचरण व पार्टी विरोधी गतिविधियों का हवाला दिया गया है|

यह सदस्य करेंगे भितरघातियों की जाँच

जिलाध्यक्ष द्वारा बनायी गयी कमेटी में जिला उपाध्यक्ष मुन्ना यादव, वोट जिहाद का वयान देनें वाली जिला उपाध्यक्ष व कायमगंज प्रभारी मारिया आलम, जिला उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र यादव, प्रभारी अमृतपुर व जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह गौर, भोजपुर प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष सौरभ कटियार, जिला उपाध्यक्ष सुभाष सिंह शाक्य व जिला उपाध्यक्ष चाँद खां को जगह मिली है|

जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव नें बताया कि जितेन्द्र यादव के निष्कासन की उन्हें कोई जानकारी नही है| फिलहाल उनके द्वारा बनायी हुई कमेटी इस बात की जाँच करेगी की भितरघात किस-किस नें किया, और रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को भेजी जायेगी|

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User