अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर जे.एस. विश्वविद्यालय ने विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया

अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर जे.एस. विश्वविद्यालय ने विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया

May 15, 2024 - 18:04
0 55

जे.एस. विश्वविद्यालय के अंतर्गत इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एण्ड पैरामैडिकल साइंसेस द्वारा दिनाँक 13 मई को अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस धूमधाम से मनाया गया। इसमें नर्सिंग के छात्र- छात्राओं ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

 इस कार्यक्रम में जे. एस. विश्वविध्यालय के कुलाधिपति डॉ सुकेश यादव प्रति कुलाधिपति डॉ पी एस यादव कुलपति डॉ बी पी अग्रवाल मैनिजिंग ट्रस्टी श्री अशोक यादव महानिदेशक डॉ गौरव यादव एवं डेप्यूटी रेजिस्ट्रार श्री जयवीर सिंह जी उपस्थित रहे।

15 मई को अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस के अवसर पर फ़्लोरेंस नाइटिंगेल को उनके जन्म दिवस पर याद कर श्रद्धांजलि देते हुए अमृत चैरिटेबल ब्लड सेंटर के साथ मिलकर जे. एस. हॉस्पिटल में एक विशाल रक्त दान शिविर का आयोजन किया। इस महान कार्य की शुरुआत माननीय अतिथियों द्वारा फीता काटकर एवं माँ सरस्वती एवं फ़्लोरेंस नाइटिंगेल को माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर की गई।

इस विशाल शिविर में विश्वविध्यालय के छात्र छात्राओं के साथ साथ फैकल्टी ने भी रक्त दान किया। इस कार्यक्रम का संचालन नर्सिंग प्राचार्य श्री रामअवतार त्यागी द्वारा किया गया इस अवसर पर इंद्रेश गुप्ता, अभिषेक यादव, सोम्या गौतम, संदीप यादव, भावना बैजल एवं समस्त छात्र- छात्रायेँ उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User