बरात चढ़ रही थी बग्घी पर दूल्हा बैठा था, सामने से मौसी के लड़के ने मारदी गोली?

May 10, 2024 - 07:43
0 537
बरात चढ़ रही थी बग्घी पर दूल्हा बैठा था, सामने से मौसी के लड़के ने मारदी गोली?

block-350 block-350

बचपन में किसी गलती पर थप्पड़ मारने की रंजिश काे लेकर शादी के दिन बरात चड़ी के दौरान बुग्गी पर सवार दूल्हे को मौसी के लड़के ने गोली मार दी। गोली दूल्हे के दाई तरफ सीने में लगी। जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

परिजनों एवं ससुरालियों द्वारा आनन फानन दूल्हे को लेकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुंडा थाना क्षेत्र के गढ़ीनेगी निवासी ओम प्रकाश ने अपने बड़े बेटे करन कुमार की शादी रामपुर के थाना सिविल लाइन के पनवड़िया नई बस्ती निवासी हरदयाल की बेटी के साथ तय किया। बुधवार गढ़ीनेगी से रामपुर बरात गई।

 रात में बरात चढ़त के समय दूल्हा बुग्गी में सवार था और बराती डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान करन कुमार के मौसी का लड़का अजय कुमार ने सामने से आकर गोली चला दी। जिससे गोली करन कुमार के दाई तरफ सीने में लगी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे रामपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूल्हा करन कुमार के मामा चंद्रपाल ने बताया कि अजय कुमार कुछ समय पहले करन कुमार के ही घर पर रहता था। बचपन में करन कुमार ने अजय को किसी गलती पर थप्पड़ मार दिया था।

जिसे वह अभी तक गांठ बांध रखा था। उसका बदला लेने के लिए ही अजय ने गोली चलाया है। हालांकि, मौजूदा समय में अजय मुरादाबाद रह रहा है। करन की शादी में आने के लिए अजय का भी निमंत्रण दिया गया था। ओमप्रकाश के तीन बच्चे सबसे बड़ा करन कुमार और छोटा अरुण कुमार एवं उससे छोटी बहन लक्ष्मी हैं। करन कुमार ट्रक ड्राइवर है। उनकी माता गृहणी हैं। ओम प्रकाश कर्जा लेकर करन की शादी कर रहे हैं।

इसी बीच यह घटना पूरे परिवार को परेशानियों में खड़ा कर दिया है। करन कुमार के मामा चंद्रपाल ने बताया कि गोली करन कुमार के दाई तरफ सीने में फंसी हुई है। जिसे निकालने के लिए आपरेशन करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि रामपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करन कुमार को डाक्टरों की सलाह पर गुरुवार दोपहर बाद दो घंटे की छुट्टी कराकर ससुराल ले जाया गया।

जहां पर विवाद की रस्में पूरी की गई। उसके बाद दुल्हन की विवाद करके काशीपुर के लिए रवाना हुए। वहीं, करन कुमार का इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसका आपरेशन करके गोली निकाली जाएगी। घटना की जानकारी लगते ही परिजन रामपुर हो गए रवाना गुरुवार को करन कुमार के घर पर उसकी छोटी बहन ही अकेली थी पूरा परिवार इस घटना की जानकारी मिलते ही रामपुर के लिए निकल गए हैं घटना की जानकारी सुनकर पड़ोसी भी स्तब्ध हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User