PM Modi Casts Vote: पीएम मोदी ने डाला वोट, लोगों से भी की मतदान करने की अपील

May 07, 2024 - 11:08
0 14
PM Modi Casts Vote: पीएम मोदी ने डाला वोट, लोगों से भी की मतदान करने की अपील

block-350 block-350

PM Modi Casts Vote: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए आज सुबह 7 बजे मतदान शुरू है।

इस चरण में 11 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 93 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है. तीसरे चरण के मतदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के एक पोलिंग बूथ पर पहुंचकर अपना वोट डाला। इसके साथ ही लोगों से भी मतदान करने के लिए अपील किया है।

वहीं मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरे चरण के तहत मतदान वाली सीटों के मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाने की अपील की है। प्रधानमंत्री ने हिंदी, अंग्रेजी और गुजराती सहित विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील करते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा, "तीसरे चरण के सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें और वोटिंग का एक नया रिकॉर्ड बनाएं।

आप सभी की सक्रिय भागीदारी लोकतंत्र के इस महोत्सव की रौनक को और बढ़ाएगी. बता दें कि, जिन राज्यों में आज मतदान हो रहा है उसमें गुजरात की 25 लोकसभा सीट भी शामिल हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User