वोट जिहाद’ पर बोले सलमान,हम ओझी, छोटी राजनीति नही करते

May 4, 2024 - 07:03
 0  31
वोट जिहाद’ पर बोले सलमान,हम ओझी, छोटी राजनीति नही करते
follow on google सुराग ब्यूरो को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

वोट जिहाद’ पर बोले सलमान,हम ओझी, छोटी राजनीति नही करते

 फर्रुखाबाद । कायमगंज में हुई गठबंधन की बैठक में सपा नेता व पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की भतीजी द्वारा ‘वोट जिहाद’ परदिये गये भाषण नें तूल पकड़ लिया है| जिसका पता तब चला की पीएम मोदी नें चुनावी जनसभा के दौरान अपने भाषण में ‘वोट जिहाद’ का जिक्र किया| उधर पीएम के भाषण के बाद पूर्व विदेश मंत्री का पलटवार भी हुआ है।

उन्होंने कहा कि हम ओझी व् छोटी राजनीति नही करते | पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद नें एक वीडियो जारी कर बताया कि जिस शब्दावली पर आपत्ति की जा रही है उसको मै स्पष्ट करना चाहता हूँ| उन्होंने कहा कि उनकी राजनीति और उनकी पार्टी की राजनीति स्पप्ष्ट है| हम ओझी, छोटी व लोगों को तोड़ने की राजनीति नही करते| वह लोगों को जोड़ने की राजनीति करते हैं।

 उन्होंने कहा अगर मैं मौजूद था कहीं किसी मीटिंग में तो वह गठबंधन की बैठक थी| उसमे जो कुछ भी कहा गया कि उनका मुझसे सम्बन्ध नही है| जिससे कहा वह इसका जबाब देगा| यह उसका निर्णय है| उन्होंने कहा कि यदि मुझे दिखता की कोई बात है जिस पर आपत्ति की जा सकती है तो आपत्ति अवश्य करता| हम मानते है कि चुनावी में इस तरह की चीज जिससे भ्रम फैलाया जाये यह ना तो मैं ना ही मेरी पार्टी पसंद करती है| हमको जोड़ने की राजनीति आती है तोड़ने वाली नही।