घुड़चढ़ी के समय मन्दिर से निकला दूल्हा, जूता पहनते ही हो गई मौत

Apr 27, 2024 - 07:47
0 608
घुड़चढ़ी के समय मन्दिर से निकला दूल्हा, जूता पहनते ही हो गई मौत

block-350 block-350

बिजनौर। बारात जाने से पहले दूल्हे की मौत हो गई। घुड़चढ़ी होने से पहले दूल्हा गांव में ही मंदिर गया था। मंदिर में दर्शन के बाद बाहर जूते पहनते वक्त बेहोश होकर गिर पड़ा।

परिजनों उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने हृदय गति रुकने से मौत होने की आशंका जताई है। शादी के दिन दूल्हे की मौत से दूल्हा-दुल्हन पक्ष सहित दोनों गांव में मातम पसर गया। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के युवक का अंतिम संस्कार कर दिया।

दूल्हा तीन महीने पहले ही शादी के लिए दुबई से गांव आया था। अस्पताल लाने से पहले हो चुकी थी मौत 26 वर्षीय नीतू कुमार की शुक्रवार शाम बारात जानी थी। दोपहर करीब तीन बजे गांव में घुड़चढ़ी के दौरान नीतू मंदिर में पूजा करने गया। मंदिर से बाहर आकर जब वह जूते पहनने लगा तभी वह बेहोश होकर गिर गया। परिजन उसे उत्तराखंड के जसपुर में सिंघल नर्सिंग होम ले गए, जहां चिकित्सकों ने नीतू को मृत घोषित कर दिया।

डॉक्टर शैलेंद्र मोहन सिंघल का कहना है कि अस्पताल लाने से पहले दूल्हे की मौत हो चुकी थी, मौत हृदय गति रुकने से होने की आशंका है। परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया है। पिता भजन सिंह के मुताबिक, नीतू कुमार को पहले से दिल की बीमारी या अन्य कोई बीमारी नहीं थी, अचानक ही ऐसा हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 1
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User