भारतीय गोरखा परिसंघ जिला शाखा लखनऊ के तत्वाधान में प्रदेश संगठनात्मक एवं जिला समन्वय बैठक का आयोजन

Apr 21, 2024 - 20:59
0 34
भारतीय गोरखा परिसंघ जिला शाखा लखनऊ के तत्वाधान में प्रदेश संगठनात्मक एवं जिला समन्वय बैठक का आयोजन

block-350 block-350

लखनऊ। भारतीय गोरखा परिसंघ जिला शाखा लखनऊ के तत्वाधान में प्रदेश संगठनात्मक एवं जिला समन्वय बैठक का आयोजन ज्ञान सरोवर विद्यालय वृंदावन लखनऊ में आयोजित किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष अनिल थापा एवं उनकी कार्यकारिणी जिला शाखा अध्यक्ष जीवेश उपाध्याय सचिव किशोर सिंह अधिकारी उपाध्यक्ष सांस्कृतिक गंगा बहादुर थापा मौजूद रहे।। कार्यक्रम में पदाधिकारीयों ने समाज की एकता पर जोर दिया और कहा की संगठित रहे। और बताया कि गोरखा एक वीर जाती है हमें अपने गोरखा जाती पर गर्व है।।

विमल राणा (भूतपूर्व सचिव )चंदन सिंह (समाज सेवक) प्रयागराज के नील जी एवं अन्य सदस्यों ने हिस्सा लिया भारतीय गोरखा परिसंघ भारत के 22 राज्यों में कार्यरत सामाजिक संस्था है।। देश के अन्य वर्गों के साथ मिलकर गोरखा हित सर्वोपरि के सिद्धांत पर कार्य करती है।।

इस अवसर पर सलाहकार श्रीमती डॉक्टर सुशीला छेत्री ,उपाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर उपाध्यक्ष प्रशासनिक सहदेव सिंह, वित्त सचिव राजेश कुमार, सूचना एवं प्रसार श्रीमती सानू कौशल कल्पना ओली गौरव सिंह आदि भारी संख्या में भारतीय गोरखा परिसंघ जिला शाखा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। लखनऊ से अशोक कुमार कनौजिया

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User