पति-पत्नी की मर्ज़ी के बिना ही हो गया तलाक, फैसला बदलने को जज ने किया मना

Apr 17, 2024 - 09:28
0 20
पति-पत्नी की मर्ज़ी के बिना ही हो गया तलाक, फैसला बदलने को जज ने किया मना

block-350 block-350

ऐसी बहुत सी खबरें आती हैं कि सरकारी कागजों में किसी के रिश्तेदार का नाम गलत हो जाए या फिर किसी की ज़मीन किसी दूसरे के नाम चढ़ जाए।

कई बार तो ऐसा भी हुआ है कि ज़िंदा आदमी को सरकारी कागजों में मरा हुआ घोषित कर दिया गया। इंसान साबित ही नहीं कर पाया कि वो ज़िंदा है. यूनाइटेड किंगडम में एक क्लर्क की छोटी सी लापरवाही के चक्कर में एक शादीशुदा जोड़े का तलाक बिना सेटलमेंट के ही हो गया।

आपने सरकारी कामकाज में छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी गलती देखी होगी, लेकिन शायद ही कभी देखा हो कि गलती से किसी का तलाक हो जाए. आज हम आपको एक ऐसा ही वाक्या बताने जा रहे हैं, जो अलग ही किस्म का है. ऑडिटी सेंट्रल वेबसाइट के मुताबिक ये गलती कचहरी में बैठे एक क्लर्क की थी, जिसके चलते उस जोड़े का तलाक हो गया, जो इसे लेकर अभी विचार ही कर रहा था।

गलत कपल का करा दिया तलाक यूनाइटेड किंगडम में एक लॉ फर्म ने कांड कर दिया. उन्होंने एक ऐसे जोड़े का तलाक करा दिया, जो एक-दूसरे से अलग रहने के बारे में सोच रहे थे. वे एक-दूसरे से आर्थिक सेटलमेंट को लेकर बात कर रहे थे और उनका केस लंदन की एक जानी-मानी वार्डैग्स लॉ फर्म हैंडल कर रही थी. उनके पेपर्स सुनवाई के लिए जमा करने थे लेकिन एक वकील ने इसे फाइनल ऑर्डर के लिए ऑनलाइन जमा कर दिया।

कोर्ट में सुनवाई के दौरान वहां मौजूद क्लर्क ने उनकी फाइल पर क्लिक किया और जज ने तलाक के फेवर में फैसला सुना दिया. सीनियर जज ने फैसला सुनाने के बाद इसे बदलने से साफ-साफ इनकार कर दिया। मिस्टर और मिसेज़ विलियम्स 21 साल की शादी के बाद अलग होना चाहते थे. उनका ये प्रोसेस चल रहा था।

वे अभी सोच भी नहीं पाए थे कि प्रॉपर्टी का कौन सा हिस्सा किसे मिलेगा, उससे पहले ही कोर्ट ने उन्हें तलाकशुदा घोषित कर दिया. क्लर्क ने उनकी फाइल सेलेक्ट कर ली और उन्हें बस 21 मिनट में तलाक मिल गया। लॉ फर्म को दो दिन बाद अपनी गलती का एहसास हुआ. उन्होंने हाईकोर्ट में अपील भी की लेकिन सुनवाई से इनकार कर दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User