पाकिस्तान से नहीं रुक रहा आतंकवाद तो भारत की ले ले मदद, राजनाथ सिंह

Apr 11, 2024 - 17:31
0 13
पाकिस्तान से नहीं रुक रहा आतंकवाद तो भारत की ले ले मदद, राजनाथ सिंह

block-350 block-350

पाकिस्तान से लगातार आतंकवाद पर लगाम लगाने की कह रहे भारत ने अब मदद की पेशकश भी कर दी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कहना है कि अगर पाकिस्तान आतंकियों को रोकने में सक्षम नहीं है, तो भारत मदद के लिए तैयार है।

 हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान भी सिंह ने कह दिया था कि अगर कोई भारत में शांति भंग करने की कोशिश करेगा, तो उसे घर में घुसकर मारेंगे। समाचार एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में सिंह ने कहा, 'अगर पाकिस्तान को लगता है कि वह आतंकवाद पर काबू पाने में असमर्थ है या नहीं कर सकते हैं, तो पड़ोसी देश भारत है उसका सहयोग प्राप्त करना चाहते हैं, तो उसका सहयोग प्राप्त करें। भारत सहयोग करने के लिए तैयार हैं।'

उन्होंने चेतावनी दी, 'आतंकवाद का सहारा लेकर अगर वह भारत को अस्थिर करने की कोशिश करेगा, तो उसे इसका खामियाजा भुगतना होगा। रक्षा मंत्री सिंह ने बुधवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतत्व में केंद्र में सरकार बनने के बाद दुनिया भर में भारत का कद ऊंचा हुआ है।

सहारनपुर में भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में चुनाव प्रचार के दौरान एक जनसभा में राजनाथ सिंह ने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी के नेतत्व में केंद्र में सरकार बनने के बाद पूरी दुनिया में भारत का कद बढ़ा हैं। पहले जब अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत बोलता था तो उसकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया जाता था। लेकिन आज दुनिया कान खोल कर सुनती हैं कि आखिर भारत बोल क्या रहा हैं। इससे पता चलता हैं कि दुनिया भर में भारत की हैसियत बढ़ी हैं, दुनिया भर में भारत का कद ऊंचा हुआ है।'

उन्होंने कहा 'देश का रक्षा मंत्री होने की हैसियत से मैं आपको विश्वास दिलाना चाहता हूं कि हम भारत का मस्तक कभी झुकने नहीं देंगे। भारत अब कमजोर भारत नहीं रहा बल्कि ताकतवर बन गया है।' सिंह ने कहा कि कुछ साल पहले लोगों के बीच यह धारणा थी कि नेता वोट लेने के लिए झूठ बोलते हैं और चले जाते हैं।

उन्हें जनता या जनता की परवाह नहीं है। उन्होंने कहा कि देश में राजनेताओं और राजनीतिक दलों के प्रति यही आम धारणा थी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने इस धारणा को बदला है और दिखाया है कि राजनीति कैसे की जाती है। उन्होंने कहा 'यह हमारा चरित्र है कि हम जो कहते हैं वह करते हैं।' रक्षा मंत्री ने कहा कि अक्सर राजनीतिक दल अपने घोषणा पत्र में बड़े-बड़े वादे करते हैं लेकिन सत्ता में आने के बाद सब भूल जाते हैं।

 उन्होंने कहा कि राजनीति केवल सरकार बनाने के लिए नहीं, बल्कि देश बनाने के लिए की जानी चाहिए, और भारतीय जनता पार्टी यही काम कर रही है। सिंह ने कहा कि हमने राजनीति में विश्वास के संकट पर काबू पा लिया है।

 उन्होंने कहा 'हमने अनुच्छेद 370 हटाने का वादा किया था और सत्ता में आने के बाद हमने यह किया। हमने तीन तलाक खत्म करने का वादा किया था और संसद में बहुमत मिलने के बाद हमने इसे हटा दिया। हम जो कहते हैं, वह करते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User