UP Shocker: युवक को बांधकर मारा पीटा, जूता चप्पल की माला पहनाकर पेशाब पिलाई

Apr 05, 2024 - 07:10
0 435
UP Shocker: युवक को बांधकर मारा पीटा, जूता चप्पल की माला पहनाकर पेशाब पिलाई

block-350 block-350

UP Crime: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है।

 यहां एक युवक के हाथ-पांव बांधकर पहले तो उसकी खूब पिटाई की गई फिर उसे जूते-चप्पलों की माला पहनाई गई और फिर उसे यूरिन भी पिलाया गया। इतना ही नहीं इस पूरी वारदात का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी किया गया।

पूरे मामले में मुरादाबाद पुलिस ने कहा, "इस संबंध में थाना सिविल लाइंस पर सुसंगत धाराओ में मुकदमा पंजीकृत है, थाना सिविल लाइंस पुलिस द्वारा 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, आगे की कार्यवाही की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइंस के अगवानपुर से कार सवार एक युवक को अगवा कर ले गए. इसके बाद उसे कमरे में बंधक बनाकर जमकर पीटा।

आरोपियों ने उसके गले में जूते-चप्पल की माला डाली और उसे जबरन यूरिन पिलाया। युवक एक लड़की से प्यार करता था लेकिन रिश्तेदार होने के कारण शादी नहीं हो पाई थी. पिछले महीने युवक की शादी किसी दूसरी लड़की के साथ हो गई. एक दिन पत्नी ने उसका मोबाइल देखा तो उसमें युवक और उस युवती के कुछ आपत्तिजनक वीडियो और फोटो मौजूद देखे।

इसके बाद युवक की पत्नी से इसकी शिकायत अपने पिता से कर दी. तब युवक के ससुराल वालों ने युवक को फोन कर अगवानपुर रेलवे स्टेशन के पास मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद आरोपी युवक को अगवा कर पाकबड़ा थाना क्षेत्र में उसकी पूर्व प्रेमिका के घर ले गए और यहां युवक को बंधक बनाकर पिटाई की गई। इस दौरान युवती से यूरिन और गटर का पानी भी पिलवाया गया. इसके अलावा उसके गले में जूते और चप्पल की माला पहनाई गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User