होली के दिन दो पक्षों में हुए झगड़े हुई मौत के आरोपी 24 घण्टे में बंदूक सहित गिरफ्तार

Mar 26, 2024 - 18:50
 0  70
होली के दिन दो पक्षों में हुए झगड़े हुई मौत के आरोपी 24 घण्टे में बंदूक सहित गिरफ्तार
Follow:

एटा। थाना जसरथपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बीते दिन थाना जसरथपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नगला मुरली में दो पक्षो में हुए झगड़े व फायरिंग में एक की उपचार के दौरान मृत्यु तथा अन्य के घायल होने की घटना में वाँछित चल रहे 02 अभियुक्तों को 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार।

अभियुक्तों की निशादेही से घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल लाइसेंसी रायफल,बन्दूक व कारतूस बरामद। घटना का विवरण – दिनांक 25.03.2024 को औसान सिंह पुत्र स्व0 ग्यादीन निवासी ग्राम नगला मुरली थाना जसरथपुर जनपद एटा ने थाना जसरथपुर एटा पर इस आशय कि लिखित सूचना कि दिनांक 25/03/2024 को समय करीब 17.00 बजे अपने बेटों के साथ होली पर आखत डालने गाँव में श्रीकृष्ण की खाली जमीन पर गया था।

आखत डालते समय गाँव के रामऔतार पुत्र दरियाव सिंह ने अपने बेटो के साथ मिलकर गाली गलौज की तथा अपनी लाइसेंसी असलाहों से लैस होकर एक राय मशिवरा से जान से मारने की नियत से गोली चलायी। गोली मेरे बेटे प्रदीप, विनय उर्फ विवेक व परिवार के राकेश व राजीव के लग गयी तथा दौराने उपचार मेरे बेटे प्रदीप की मृत्यु हो गयी अन्य घायलों का उपचार का चल रहा है।

इस सूचना पर थाना जसरथपुर एटा पर मु0अ0स0 26/2024 धारा 147,148,149,307,302,504 भादवि बनाम 1.रामौतार सिंह पुत्र दरियाब सिंह 2. धीरेन्द्र सिंह 3. हरिनंदन उर्फ़ मनोज 4. सनोज पुत्रगण रामौतार सिंह 5. रिंकू पुत्र रामबाबू समस्त निवासीगण नगला मुरली थाना जसरथपुर एटा के विरूद्ध पंजीकृत किया गया।

जिसमे धीरेन्द्र उपरोक्त वर्तमान में कानपुर जिला जेल में सिपाही के पद पर कार्यरत है। जो कि घटना के बाद मौके से भाग गया है। गिरफ्तारी - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह द्वारा अभियोग की घटना में फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु प्रभारी निरीक्षक जसरथपुर एटा को निर्देशित किया गया।

दिनांक 26/03/2024 को प्रभारी निरीक्षक जसरथपुर मय पुलिस बल के साथ अभियुक्त रामऔतार व हरिनन्दन उर्फ मनोज कुमार को झकरई मोड़ अलीगंज रोड़ से समय करीब 06.30 बजे गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण की निशादेही पर घर के सामने पतैल के गठठर से घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल एक रायफल 315 वोर, एक बन्दूक 12 बोर एसवीवीएल, एक थैले में 02 लाइसेंस व लाइसेंस कवर व 05 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किये। बरामदगी के संबंध में अभियोग मे धारा 30 आयुध अधिनियम की वढोत्तरी करते हुये थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

साथ ही फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पताः- 1. रामऔतार पुत्र दरियाव सिंह निवासी नगला मुरली थाना जसरथपुर जनपद एटा। 2. हरिनन्दन उर्फ मनोज पुत्र रामऔतार निवासी नगला मुरली थाना जसरथपुर जनपद एटा।

अभियुक्त रामऔतार पुत्र दरियाव सिंह का अपराधिक इतिहास - 1. मु0अ0स0 143/18 धारा 452/323/504/506 भादवि थाना जसरथपुर एटा। 2. मु0अ0स0 26/2024 धारा 147/148/149/307/302/504 भादवि व 30 आयुध अधि0 थाना जसरथपुर एटा।

अभियुक्त हरिनन्दन उर्फ मनोज पुत्र रामऔतार का अपराधिक इतिहास - 1. मु0अ0स0 125/2023 धारा 323/504/506 भादवि थाना जसरथपुर एटा। 2. मु0अ0स0 26/2024 धारा 147/148/149/307/302/504 भादवि व 30 आयुध अधि0 थाना जसरथपुर एटा।

गिरफ़्तार करने वाली पुलिस टीम - 1. प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह 2. उ0नि0 चरन सिंह 3. मु0 आ0 पवन चौधरी 4. आरक्षी पाल सिंह 5. महिला आरक्षी सोनिया दीक्षित

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow