25 हजार का इनामिया अभियुक्त शातिर गौ तस्कर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Jul 31, 2023 - 09:24
0 36
25 हजार  का इनामिया अभियुक्त शातिर गौ तस्कर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

block-350 block-350

एटा– जनपदीय पुलिस को मिली बड़ी सफलता, थाना कोतवाली देहात क्षेत्रांतर्गत हुई गोकशी की दो घटनाओं में वांछित 25000 रुपए का इनामिया अभियुक्त शातिर गौ तस्कर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार।

आज दिनांक 30.07.2023 को समय करीब 21.25 बजे थाना कोतवाली देहात तथा इंटेलिजेंस विंग टीम को किशनपुर अंडरपास के पास मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान एक काले रंग की एचएफ डीलक्स मोटर साइकिल (बिना नम्बर की) पर गंजडुंडवारा रोड की तरफ से आते हुए दो व्यक्तियों को पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया गया तो बाइक सवारों द्वारा भागने का प्रयास करते हुए पुलिस टीम के ऊपर फायरिंग शुरु कर दी, जिसपर पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ फायरिंग में 25,000 रुपए का इनामिया अभियुक्त जैद उर्फ राहुल उर्फ बिल्ली पुत्र गटुआ उर्फ फरियाद खां निवासी नदरई थाना कासगंज जनपद कासगंज उम्र करीब 25 वर्ष घायल हो गया जिसे समय करीब 21.30 बजे गिरफ्तार किया गया है।

 तथा एक बदमाश शमशेर पुत्र अलीशेर निवासी नदरई थाना कासगंज जनपद कासगंज अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भिजवाया गया है।

अभियुक्त की जामातलाशी तथा मौके से 01 अवैध देशी तमंचा 315 बोर, 01 खोखा कारतूस (नाल में फंसा हुआ), 01 खोखा कारतूस 315 बोर मौके से, 04 जिन्दा कारतूस 315 बोर, एक मोटर साइकिल बरामद हुई हैं। प्रारंभिक पूछताछ- में अभियुक्त द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ जनपद में दिनांक 01/02.05.2023 को थाना कोतवाली देहात क्षेत्रांतर्गत ग्राम पवास तथा दिनांक 02/03.05.2023 को थाना कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत ग्राम लखमीपुर में गोकशी की दो घटनाओं को कारित किया जाना स्वीकार किया गया है।

 गिरफ्तार अभियुक्त के संबंध में संबंधित जनपदों से जानकारी की जा रही है तथा फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। प्रकरण में फील्ड यूनिट टीम द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता- 1. जैद उर्फ राहुल उर्फ बिल्ली पुत्र गटुआ उर्फ फरियाद खां निवासी नदरई थाना कासगंज जनपद कासगंज उम्र करीब 25 वर्ष फरार अभियुक्त का नाम- 1.शमशेर पुत्र अलीशेर निवासी नदरई थाना कासगंज जनपद कासगंज गिरफ्तार करने वाली टीम- 1. प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली देहात मय टीम 2. प्रभारी निरीक्षक इंटेलिजेंस विंग मय टीम।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User