हनीमून को जा रही नवविवाहिता चलती ट्रेन से कैसे हो गई गायब, जाने पति की हालत

Jul 31, 2023 - 09:15
0 444
हनीमून को जा रही नवविवाहिता चलती ट्रेन से कैसे हो गई  गायब, जाने पति की हालत

block-350 block-350

बिहार के किशनगंज जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां दिल्ली से न्यू जलपाईगुड़ी (NJP) जा रही ट्रेन से एक नई नवेली दुल्हन गायब हो गयी है।

 मिली जानकरी के अनुसार आनंद विहार स्टेशन से खुलने वाली इस ट्रेन में मुजफ्फरपुर स्टेशन से एक नवविवाहित शादीशुदा जोड़ा सवार हुआ, जिसे हनीमून के लिए न्यू जलपाईगुड़ी घूमने जाना था।

लेकिन, इसी बीच इस ट्रेन से नवविवाहिता गायब हो गयी है। बता दें, चलती ट्रेन से अचानक गायब हुई नई दुल्हन का नाम काजल कुमारी है जिसकी उम्र 23 वर्ष है. काजल के गायब होने के बाद उसके परेशान पति पति प्रिंस कुमार ने ट्रेन में उसे काफी ढूंढा, दूसरे यात्रियों से पूछताछ की. लेकिन, उसकी पत्नी नहीं मिली. बताया जा रहा है कि ट्रेन के किशनगंज स्टेशन पहुंचते ही काजल अपने बर्थ पर नहीं दिखी।

 वहीं इस पत्नी के गायब होने के बाद परेशान पति ने घटना के संबंध में किशनगंज जीआरपी थाने में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है. इस मामले में अधिक जानकारी देते हुए जीआरपी थानाध्यक्ष नितेश कुमार ने बताया कि 29 वर्षीय पिंस कुमार अपनी पत्नी काजल के साथ एनजेपी जा रहा था. इस दौरान पति अपने बर्थ पर सो गया, वहीं जब किशनगंज के पास पत्नी को अपने बर्थ पर नहीं देखकर पति परेशान हो गया है. इस दौरान ट्रेन के अन्य यात्रियों से पूछताछ के बाद पति ने रेल थाना में मामला दर्ज करा दिया।

वहीं, इस मामले की जांच के दौरान पुलिस ने लड़की के मोबाइल की सीडीआर निकाली है. जांच के दौरान मोबाइल स्विच ऑफ पाया गया. वहीं मोबाइल का लास्ट लोकेशन समस्तीपुर बताया जा रहा है. कॉल डिटेल के आधार पर आगे की जांच की जा रही है. जल्द ही कुछ तथ्य सामने आने की उम्मीद है. वहीं लड़का और लड़की के परिजन कई आशंका से ग्रसित होकर घबराए हुए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 1
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User