रिश्ते के भाई ने दोस्तों के साथ मिलकर महिला को 2 महीने तक बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

Jul 29, 2023 - 21:33
0 93
रिश्ते के भाई ने दोस्तों के साथ मिलकर महिला को 2 महीने तक बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

block-350 block-350

बरेली में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़ित महिला पीलीभीत के बीसलपुर की रहने वाली है।

उसने नशा देकर अपहरण करने और कमरे में बंदकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो भी बनाया। एसएसपी को दी तहरीर में महिला ने बताया कि उसका मायका फरीदपुर में है।

रिश्ते के भाई जुनैद का उसकी ससुराल में आना-जाना था। बीते दिनों वह ससुराल आया। मां की तबीयत खराब होने की बात कहकर उसने फरीदपुर चलने की बात कही। इस पर वह उसकी गाड़ी में बैठ गई।

 फरीदपुर-भुता रोड पर आरोपी ने अपने तीन दोस्तों मेवान, जिमरान और राशिद को भी गाड़ी में बैठा लिया। भूखा-प्यासा रखा, मारपीट की रास्ते में उन्होंने उसे कुछ पीने को दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गई। होश आने पर उसने खुद को एक कमरे में बंद पाया।

वहां आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। फोटो खींचने के साथ वीडियो भी बना लिया। दो दिन उस कमरे में रखने के बाद आरोपी उसे जयपुर ले गए। करीब दो महीने तक उसे वहां एक कमरे में बंदकर रखा गया। आरोपी उसे भूखा-प्यासा रखने के साथ मारपीट भी करते थे। तबीयत बिगड़ने पर 11 जुलाई को वह उसे बरेली ले आया। जैसे-तैसे वह उसके चंगुल से छूटकर घर पहुंची। शुक्रवार को एसएसपी से मिलकर उसने शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर चारो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User