दुकान पर लड़की ने सामान के बदले दिए Kiss, वीडियो वायरल

Mar 03, 2024 - 10:11
0 802
दुकान पर लड़की ने सामान के बदले दिए Kiss, वीडियो वायरल

Funny Viral Video :सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिसे देखने के बाद हंसी रोकना भी मुश्किल हो जाता है।

इस वक्त एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक दुकान पर पहुंची लड़की ने खरीदारी करने के बाद पेमेंट नहीं किया बल्कि Kiss दे दिया। सामान के बदले Kiss?

हैरान करने वाला यह वीडियो कहां का है, कब का है, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है लेकिन वीडियो में जो दिखाई दे रहा है, वह देख लोग हैरान है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दुकान पर अकेले एक लड़का है और एक महिला ग्राहक वहां खड़ी है, जो मास्क पहनी हुई है। कुछ देर बाद ही लड़की, लड़के को गाल पर Kiss देती है।

इसके कुछ देर बाद ही फिर लड़की, लड़के को किस देती है। वहीं जब लड़का मास्क हटाने की कोशिश करता है तो लड़की उसे रोकती है और वहां से चली जाती है। सोशल मीडिया पर वीडियो को शेयर कर लोग इसे UPI पेमेंट App के लिए खतरा बता रहे हैं। वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं एक ने लिखा कि पेमेंट करने के लिए क्या गजब तरीका खोज निकाला है।

एक अन्य ने लिखा कि ये नया पेमेंट सिस्टम है। एक ने लिखा कि क्या ये पेमेंट सिस्टम इंडिया आ सकता है? एक ने लिखा कि तीन बार में सफलता पूर्वक पेमेंट प्राप्त हो गई। एक ने लिखा इस पेमेंट के लिए किसी तरह के कार्ड औरQR कोड की जरूरत नहीं पड़ेगी।

बता दें कि वीडियो कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। हालांकि वीडियो कहां का है और कब का है, इससे जुड़ी जानकारी नहीं मिल पाई है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर तमाम लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 1

Comments (0)

User