Aligarh : बाल्मीकि हो नहीं करने देंगे अंतिम संस्कार, दबंगों का खुला चेलेंज

Feb 23, 2024 - 19:54
0 638
Aligarh : बाल्मीकि हो नहीं करने देंगे अंतिम संस्कार, दबंगों का खुला चेलेंज

block-350 block-350

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में दबंगई का मामला सामने आया है। थाना टप्पल क्षेत्र के राऊगढी गांव में दबंगों ने दलित समाज से ताल्लुक रखने वाले प्रधान की पत्नी का अंतिम संस्कार करने से रोक दिया।

दबंगों ने दलित प्रधान से कहा कि वह अपनी खेत पर अंतिम संस्कार करे या फिर गांव के किसी रास्ते पर ले जाकर अपनी पत्नी का अंतिम संस्कार करे. इस श्मशान घाट में उसकी दलित पत्नी का अंतिम संस्कार नहीं होने देंगे. दलित और दबंग के बीच काफी देर तक इसी बात को लेकर बहसबाजी होती रही।

दलित प्रधान की पत्नी का अंतिम संस्कार श्मशान घाट में रोके जाने की सूचना से जिला प्रशासन और पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही आनन-फानन में जिला प्रशासन सहित टप्पल थाना अध्यक्ष पुलिस फोर्स के साथ श्मशान घाट पहुंच गए. मौके पर पहुंची पुलिस और राजस्व टीम के ने दलित प्रधान की पत्नी का पुलिस की सुरक्षा में अंतिम संस्कार किया।

दलित प्रधान ने पत्नी के अंतिम संस्कार के बाद दबंग से अपनी जान को खतरा बताया है। जानकारी के अनुसार दलित प्रधान कालीचरण की पत्नी की हार्ट अटैक से मौत के बाद उसकी अर्थी को परिजन अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट लेकर जाने लगे. तभी दबंगों ने अर्थी को श्मशान घाट ले जा रहे लोगों का रास्ता रोक लिया।

इसके बाद घटनास्थल पर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई. दलित प्रधान की मृतक पत्नी का श्मशान घाट में अंतिम संस्कार रोके जाने के चलते दलित समाज में आक्रोश पनप गया. दोनों तरफ से विवाद बढ़ता चला गया. पुलिस के घेरे में हुआ अंतिम संस्कार मृतक पत्नी का श्मशान घाट में अंतिम संस्कार करने से रोके जाने के चलते गांव में हुए फैले तनाव को देखते हुए पीड़ित दलित ग्राम प्रधान ने इसकी सूचना जिला प्रशासन और क्षेत्राधिकारी को दी।

इसकी जानकारी होने पर जिला प्रशासन और टप्पल थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंच गए और दोनों पक्षों को समझने की कोशिश की. मौके पर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई. कई घंटे तक मौत के बाद दलित महिला की अर्थी रखी रही. लेकिन दबंगों का दिल नहीं पसीजा। दबंग ग्रामीणों द्वारा श्मशान घाट में दलित महिला का अंतिम संस्कार करने से रोके जाने के बाद दलित प्रधान कालीचरण ने बताया कि वह वर्तमान में गांव के मौजूदा ग्राम प्रधान हैं।

वाल्मीकि होने के चलते दलित समाज से ताल्लुक रखते हैं. जहां गांव के कुछ दबंगों ने सरकारी जमीन पर अपना दबंगई के बल पर जबरन अपना कब्जा कर रखा था। गांव के अंदर कोई श्मशान घाट नहीं था. इसके चलते उसके द्वारा करीब चार बीघा सरकारी जमीन को सरकारी रिकॉर्ड में श्मशान घाट दर्ज कराया था. जोकि पूरे गांव का एक इकलौता श्मशान घाट है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User