ड्राइवर से लव मैरिज करने वाली BJP विधायक की बेटी साक्षी पहुंची SSP ऑफिस

Feb 22, 2024 - 08:12
0 1.4k
ड्राइवर से लव मैरिज करने वाली BJP विधायक की बेटी साक्षी पहुंची SSP ऑफिस

block-350 block-350

UP: ड्राइवर से लव मैरिज कर सुर्खियों में आई पूर्व विधायक राजेश मिश्रा पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी फिर चर्चा में आ गई है।

इस बार उसके चर्चा में आने का कारण अपने ही ससुराल वालों पर पिता से दस लाख रुपए मांगने का दबाव है। उसने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। हालांकि उसे अपने पति से कोई शिकायत नहीं है। बुधवार को वह पति अजितेश कुमार के साथ ही एसएसपी ऑफिस पहुंचीं।

आरोप लगाया कि सास, ससुर, जेठ, जिठानी उनको बेदखल करना चाहते हैं। पिता से 10 लाख रुपये लाकर देने की मांग कर रहे हैं। ऐसा नहीं करने पर घर से बाहर निकालने धमकी देते हैं। पिता से विधायक के बाद साक्षी को सुरक्षा भी मिली हुई है।

मामले में एसएसपी ने इज्जतनगर पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं। 2019 में तत्कालीन भाजपा विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी कार चालक अजितेश कुमार से प्रेम विवाह किया था। इससे नाराज होकर पप्पू भरतौल और उनके परिवार ने बेटी साक्षी से रिश्ता तोड़ लिया था।

साक्षी पति अजितेश के साथ दिल्ली जाकर रहने लगी थी। पिता से ही जान का खतरा बताते हुए वीडियो वायरल किया तो वह चर्चा में आ गई थी। सोशल मीडिया से लेकर टीवी चैनलों पर उसका वीडियो छा गया था। तभी से साक्षी और उसके पति को पुलिस की सुरक्षा भी मिली हुई है। अब अचानक बुधवार को साक्षी पति अजितेश के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचीं।

वहां मीडिया को साक्षी ने जानकारी देते हुए ससुराल पक्ष के लोगों पर उत्पीड़न करने के आरोप लगाया। साक्षी के अनुसार वीरसावरकरनगर में उनका मकान है। उसी मकान में वह पति के साथ रहती हैं। सास-ससुर और जेठ-जिठानी उनको मकान से बेदखल करना चाहते हैं।

18 फरवरी को उनके सुरक्षाकर्मी खाना खाने गए थे, तभी ससुराल वालों ने मारपीट की। उनका सामान भी फेंकने का प्रयास किया। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान का कहना है कि मामले की जांच को आदेश दिए गए हैं। इज्जतनगर पुलिस मामले की जांच करेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 1
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User