अमांपुर पुलिस द्वारा धोखाधड़ी से सम्बन्धित अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार।

Feb 20, 2024 - 18:22
0 15
अमांपुर पुलिस द्वारा धोखाधड़ी से सम्बन्धित अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तगण को  किया गिरफ्तार।

block-350 block-350

वांछित/वारण्टी अभियुक्तगण के विरुद्ध कासगंज पुलिस की कार्यवाही जारी, थाना अमांपुर पुलिस द्वारा धोखाधड़ी से सम्बन्धित अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष किया गया पेश ।

पुलिस अधीक्षक कासगंज अपर्णा रजत कौशिक के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज जितेन्द्र कुमार दुबे के पर्यवेक्षण में जनपद में वांछित एवं वारण्टी अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी सहावर शाहिदा नसरीन के नेतृत्व में आज दिनांक 20.02.2024 को अमांपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 234/23 धारा 467/468/420/506 भादवि से सम्बन्धित वांछित 02 अभियुक्तगण 1. डालचन्द्र पुत्र श्रीपाल निवासी ग्राम चीतरा थाना अमांपुर जनपद कासगंज 2. सुभाष चन्द्र पुत्र रमेश चन्द्र निवासी ग्राम नगला सुम्मेर थाना अमांपुर जनपद कासगंज को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है । गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User