जिलाधिकारी ने अधिकारियों के कसे पेच : सुधरने की दी चेतावनी

Feb 01, 2024 - 20:34
0 68
जिलाधिकारी ने अधिकारियों के कसे पेच : सुधरने की दी चेतावनी

block-350 block-350

जिलाधिकारी ने अधिकारियों के कसे पेच : सुधरने की दी चेतावनी

 फर्रूखाबाद। नवागंतुक जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह ने अधिकारियों के पेच कसकर उन्हें सुधर जाने की चेतावनी दी। डीएम ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ एक परिचय बैठक की।

बैठक में डीएम ने निर्देश दिये कि आई0जी0आर0एस0 की शिकायतों का निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप सम्यक् नियमानुसार व पारदर्शी हों। शिकायतकर्ता को उसकी शिकायत के निस्तारण की जानकारी उपलब्ध कराई जाये। शिकायतकर्ता यदि जाँँच अधिकारी की जाँँच से संतुष्ट नहीं है तो उसकी जाँँच उच्चाधिकारी द्वारा की जाये। यदि फिर भी शिकायतकर्ता जाँँच से संतुष्ट नहीं है तो जाँँच आख्या में उसका कारण दर्ज कराया जाये।

सभी उपजिलाधिकारियों को हिदायत दी गई कि वह तहसील में जनसुनवाई में समय से बैठें व कोर्ट में भी समयानुसार बैठें। पैमाइश मे वादों का निस्तारण सही एवं समयान्तर्गत किया जाये। जनता के साथ विनम्र व्यवहार करें, सभी सूचनाये समयान्तर्गत भिजवाना सुनिश्चित करें। निर्वाचन के कार्य को सर्वाच्च प्राथमिकता दें। सभी अधिकारियों की जाँँच ऐसी हो कि प्रथम जाँँच ही अंतिम जाँँच हो।

कार्यालयों की साफ सफाई समुचित रखें। कार्यालयों में कोई भी कुर्सी मेज व अन्य फर्नीचर टूटा न हो। सभी को सही करा लें कार्यालयों के सभी रिकॉर्ड दुरूस्त कर लिये जायें। सभी फाइलों की नम्बरिंग करा ली जाये किसी भी विभाग की शिकायत प्राप्त नहीं होनी चाहिये। सभी अधिकारी कार्यालय से बाहर जाने पर मूवमेंट रजिस्टर में अंकित करेें तथा सभी योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि वह जल्द ही सभी विभागों का आकस्मिक निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण में कमियाँँ पाये जाने पर उसका उत्तरदायित्व संबंधित विभाग के अधिकारी का होगा। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि जिले की सभी सीएचसी/पीएचसी का निरीक्षण कर तीन दिवस में रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

अस्पताल में किसी भी मरीज को बाहर की दवा न लिखी जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, सभी उप जिलाधिकारी, सभी तहसीलदार व संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User