सचिवालय सेमरा मोर्चा पर प्रधान द्वारा 75वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर ध्वजारोहण किया ।

Jan 27, 2024 - 07:38
0 36
सचिवालय सेमरा मोर्चा पर  प्रधान द्वारा 75वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर  ध्वजारोहण किया ।

block-350 block-350

ग्राम प्रधान द्वारा 75वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत सेमरा मोर्चा सचिवालय पर फहराया ध्वजारोहण।

 कासगंज जनपद के विकास खण्ड अमांपुर की ग्राम पंचायत सेमरा मोर्चा पर ग्राम प्रधान सरिता देवी ने ग्रामीणों के साथ सचिवालय पर ध्वजारोहण कर समस्त ग्राम वासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी, राष्ट्र की एकता व अखंडता को अक्षुण्य बनाये रखने की शपथ दिलाई। 75वां गणतंत्र दिवस समारोह को बड़े ही धूमधाम से मनाया प्रधान पति राजवीर सिंह ने कहा कि हमारे देश का संविधान दो वर्ष ग्यारह माह अट्ठारह दिन में पूर्ण हुआ।इसी दिन 26 जनवरी 1950 को भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर साहब की समिति द्वारा लागू कर देश मे अमन चैन लाया गया इसके साथ गणतंत्र दिवस के बारे में विभिन्न बिंदुओं के बारे में बताया राष्ट की अखंडता के बारे में प्रकाश डाला एस मौके पर ग्राम प्रधान सरिता देवी, राजवीर सिंह साथ अन्य ग्रामीण भी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User