सवारियों से भरे ई-रिक्शा में पिकअप ने मारी टक्कर,महिला समेत दो की मौत, पांच घायल

Jan 02, 2024 - 18:42
0 62
सवारियों से भरे ई-रिक्शा में पिकअप ने मारी टक्कर,महिला समेत दो की मौत, पांच घायल

block-350 block-350

फर्रुखाबाद/कायमगंज। सवारियों से भरे ई-रिक्शा में पिकअप ने मारी टक्कर,महिला समेत दो की मौत, पांच घायल

★ मनोज जौहरी

सवारिया ले जा रहे ई रिक्शा में तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी । जिसमें 7 वर्षीय किशोर सहित महिला की दर्दनाक मौत हो गई ।और पांच सवारियां घायल हो गई । सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया । जहां से चार की हालत गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया ।

आपको बता दें कि कोतवाली क्षेत्र कायमगंज के गांव पपड़ी मिल्किया निवासी सुशीला देवी ,इन्हीं के गाव की वैष्णवी नन्ही देवी, माया देवी ई रिक्शा चालक छविराम तथा पड़ोसी जनपद कासगंज के थाना दरियावगंज क्षेत्र के गांव भटा निवासी 60 वर्षीय रेशमा देवी तथा उनके रिश्तेदार 7 वर्षीय किशोर अभय पुत्र महेश और शमशाबाद थाना क्षेत्र केगांव सिकंदरपुर निवासी दो वर्षीय सुरति, एक वर्षीय कार्तिक,रेशमा देवी कायमगंज से ई रिक्शा पर बैठकर शमशाबाद की तरफ जा रहे थे ।

जब ई रिक्शा कायमगंज फर्रुखाबाद मार्ग पर दमदमा मोड़ से कुछ ही आगे निकल पाया । तभी तंबाकू का गर्दा लाद कर आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी । जिसमें ई रिक्शा के परखच्चे उड़ गए ।इसके साथ ही टक्कर मारते हुए पिकअप भी सड़क किनारे पलट गई ।

मौके पर चीख पुकार मच गई ।घटना में 7 वर्षीय किशोर अभय तथा माया देवी की मौके पर ही मौत हो गई ।तथा अन्य सभी लोग घायल हो गए । आनन-फानन सूचना पर पहुंची । पुलिस तथा स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों तथा मृतकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज पहुंचाया गया ।

जहां से चार घायलों की हालत गंभीर होने पर लोहिया फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया ।बताया गया कि इन्हीं सवारियों में चार लोग पटियाली कासगंज से भोले बाबा के दर्शन कर लौट रहे थे ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User