आज दुल्हन बनेगी Aamir Khan की लाडली Ira Khan!

Jan 02, 2024 - 11:29
0 45
आज दुल्हन बनेगी Aamir Khan की लाडली Ira Khan!

block-350 block-350

Ira Khan-Nupur Shikhare Wedding: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की बेटी इरा खान (Ira Khan) आज दुल्हन बनेगी।

इरा अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे (Nupur Shikhare) के साथ आज शादी के बंधन में बंध जाएगी। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इरा और नुपुर की शादी की डेट 3 जनवरी, 2024 बताई जा रही है।

आमिर की लाडली की शादी के तैयारियां जोर-शोर से चल रही है, जिसका लेटेस्ट वीडियो भी सामने आ गया है। साथ ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जोर-शोर से चल रही तैयारी Ira Khan की शादी की तैयारियां विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर इरा खान की शादी के वेन्यू का लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है।

इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि इरा की शादी का वेन्यू लाइटों से जगमगा रहा है। विरल भयानी ने इसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि ये इरा की शादी का वेन्यू है और आज आमिर खान की बेटी की शादी है। जैसे ही वीडियो सामने आया तो सोशल मीडिया पर छा गया। वहीं, अब यूजर्स भी इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि बहुत बधाइयां। दूसरे यूजर ने लिखा कि नए जीवन की शुभकामनाएं। तीसरे यूजर ने लिखा कि बहुत ही शानदार। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस वीडियो पर कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि शादी के बाद ये कपल 10 जनवरी को मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन देगा।

इस रिसेप्शन में फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। रिपोर्ट्स की मानें, तो इरा और नुपुर साल 2020 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं, अब इन दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला किया है और दोनों बहुत जल्द शादी के बंधन में भी बंधने वाले है। इरा और नुपुर की शादी की तैयारियां जोरो पर है। साथ ही फैंस को भी दोनों की शादी की फोटोज का बेसब्री से इंतजार है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User