ओटीटी पर रिलीज के 450 दिन बाद भी जलवा कायम, टॉप 10 की लिस्ट में

May 14, 2025 - 09:00
0 2
ओटीटी पर रिलीज के 450 दिन बाद भी जलवा कायम, टॉप 10 की लिस्ट में

साउथ के सुपरस्टार एक्टर प्रभास की साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'सालार' इतने वक्त बाद भी दर्शकों को पहली पसंद बनी हुई है। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 618 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। ओटीटी पर यह फिल्म जनवरी 2024 में रिलीज हुई थी, लेकिन तब से अभी तक यह फिल्म जियो हॉटस्टार पर सबसे ज्यादा देखी जा रही फिल्मों की लिस्ट में शुमार है।

'सालार' के डिजिटल राइट लैंग्वेज के हिसाब से बेचे गए थे। फिल्म का तेलुगू, तमिल, मलयालम और कन्नड़ वर्जन नेटफ्लिक्स को बेचा गया, जबकि हिंदी वर्जन ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार ने खरीदा। प्रभास, श्रुति हासन और पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे सितारों से सही यह एक्शन थ्रिलर से लबरेज मूवी जियो हॉटस्टार पर रिलीज के बाद से लेकर अभी तक टॉप 10 की लिस्ट में शुमार है। ओटीटी जियो हॉटस्टार पर सबसे ज्यादा देखी जा रही फिल्मों की लिस्ट से यह मूवी उतरने का नाम ही नहीं ले रही है। फिल्म के बारे में जानकारी साझा करते हुए इनसाइड बॉक्स ऑफिस ने अपनी एक X पोस्ट में इसे एक अनूठी ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म बताया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User