डॉ नवल किशोर शाक्य को प्रत्याशी बनाने का संकेत दे गए अखिलेश यादव

Dec 31, 2023 - 18:17
0 104
डॉ नवल किशोर शाक्य को प्रत्याशी बनाने का संकेत दे गए अखिलेश यादव

block-350 block-350

डॉ नवल किशोर शाक्य को प्रत्याशी बनाने का संकेत दे गए अखिलेश यादव

फर्रुखाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जनसभा में डॉ नवल किशोर शाक्य को लोकसभा का प्रत्याशी बनाने का खुला संकेत दे गए।

श्री यादव ने बीते दिन फर्रुखाबाद लोकसभा की विधानसभा अलीगंज के ग्राम नगला दांडी में शहीद केपी सिंह यादव की प्रतिमा के अनावरण के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। प्रदेश सचिव एवं लोकसभा के प्रभारी डॉ नवल किशोर शाक्य मंच पर खड़े थे।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने डॉ नवल किशोर शाक्य की और देखते हुए कहा कि डॉ नवल किशोर शाक्य डॉक्टर भी है ये केजीएमसी प्रतिष्ठित संस्था से पढ़कर डॉक्टर बने हैं और कैंसर जैसी बीमारी का इलाज कर रहे हैं। डॉ नवल शाक्य दूसरों का भी इलाज कर ठीक कर देंगे। हम पीड़ीए की बात करते हैं यह भी पीडीए में आते हैं।

डॉ नवल किशोर शाक्य को लोकसभा का प्रत्याशी बनाने का खुला संकेत सुनकर भीड़ ने खुशी में तालियां बजायी। जनसभा में अपार भीड़ को देखकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गदगद हो गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछड़ा दलित और अल्पसंख्यक मिलकर प्रदेश में भाजपा को चुनाव में पराजित करेगी।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री इरफान उल कादरी, छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा, जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, महासचिव इलियास मंसूरी, पूर्व विधायक प्रताप सिंह यादव, अजीत कठेरिया। जमालुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व मंत्री सर्वेश अंबेडकर, महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा हजारों कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम में गए थे।

समारोह में जनपद एटा की जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेखा यादव, जनपद मैनपुरी के जिला अध्यक्ष आलोक शाक्य, विधूना के सपा नेता देवेश उर्फ बिल्लू शाक्य आदि लोग मौजूद रहे। डॉ नवल किशोर शाक्य को सपा प्रत्याशी घोषित किए जाने की जानकारी मिलने पर सलमान खुर्शीद व उनके समर्थकों में मायूसी छा गई।

मालूम हो की इंडिया गठबंधन में फर्रुखाबाद की सीट कांग्रेस को मिलने की उम्मीद में सलमान खुर्शीद के समर्थक काफी उत्साहित हैं। कई चुनाव हारने वाले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद साइकिल पर सवार होकर लोकसभा जाना चाहते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User