अनैतिक देह व्यापार में युवती व 3 युवक गिरफ्तार

Dec 31, 2023 - 18:14
0 41
अनैतिक देह व्यापार में युवती व 3 युवक गिरफ्तार

block-350 block-350

अनैतिक देह व्यापार में युवती व 3 युवक गिरफ्तार

फर्रुखाबाद। कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस ने चोरी छिपे चलने वाले देह व्यापार के अड्डे से युवती व 3 युवको गिरफ्तार किया है। पटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्र वासियों को आश्चर्य हुआ है।

सीओ सिटी के नेतृत्व में कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस ने मोहल्ला नगला दीना की गुजराती वाली गली के अड्डे पर बीती शाम छापा मारा। पुलिस ने घर में मौजूद अनैतिक देह व्यापार में लिप्त 4 युवको को हिरासत में लिया।

मौके से अनैतिक देह व्यापार से सम्बन्धित साम्रगी 2 पैकैट कंडोम, 4 कंडोम खुले हुए खाली व युवती की जामा तलाशी में 9200 रूपये 2 मोबाइल फोन मिले। पुलिस को मौके पर खडी यूपी 76 आर 4428 होन्डा ड्रीम 110 काले रंग की बाइक को कब्जे में ले लिया।

पुलिस ने पकड़े गए मुकेश कुमार पुत्र स्व0 रामकुमार जाटव उम्र करीब 45 वर्ष निवासी भूसा मण्डी फतेहगढ़। उमंग गुप्ता उर्फ कृष्णा गुप्ता पुत्र अमित कुमार गुप्ता उम्र करीब 20 वर्ष थाना व कस्बा राजेपुर निवासी, संदीप कुमार चतुर्वेदी पुत्र रामगोपाल चतुर्वेदी उम्र करीब 40 वर्ष निवासी ग्राम कंधरापुर थाना कमालगंज व थाना कमालगंज क्षेत्र की युवती से गहराई से पूछताछ कर गिरफ्तार कर लिया।

अभियुक्तों ने पुलिस को बताया गया कि हम लोग मनोरंजन व धन कमाने के लिये गंदा काम करते थे। मालूम हो कि इस तरह का धंधा नगर फर्रुखाबाद में भी चल रहा हैं। फतेहगढ़ पुलिस ने पुलिस लाइन के निकट होटल में अय्याशी के अड्डे का पर्दाफाश कर गिरफ्तारियां की थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User