घर के पास में बने घेर में हुई युवक की हत्या

Dec 29, 2023 - 08:37
0 20
घर के पास में बने घेर में हुई युवक की हत्या

block-350 block-350

अपने ही के घर के पास में बने दूसरे घर में हुई 35 कि युवक की मौत परिवार बालो ने लगाया हत्या का आरोप

 *महेश वर्मा*

शमशाबाद फर्रुखाबाद। थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर महमूद मैं घर से निकले एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई उसका सब दूसरे घर में चारपाई पर पड़ा मिला इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई घटना को देखते हुए परिवार में कोहराम मच गया ।

पुलिस को सूचना दी गई तो पुलिस की टीम जांच पड़ताल के लिए मौके पर दौड़ी और वहां जाकर जांच पड़ताल की शमशाबाद नगर क्षेत्र के मोहल्ला सिकंदरपुर महमूद निवासी 35 वर्षीय रविंद्र सिंह दोपहर बाद अपने घर से गए हुए थे ।

इसके बाद वह शाम को वापस नहीं लौटे शाम 4:00 बजे के बाद मोहल्ले में ही उनका एक दूसरा मकान है वहां अपने मृत अवस्था में चारपाई पर पड़ा देखा गया इसकी जानकारी जब घर वालों को हुई तो परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए रविंद्र का सब देखकर घर वाले बिलख बिलख कर रोने लगे चचेरे भाई पवन कुमार और अवधेश कुमार ने बताया कि दोपहर बाद वह घर से गए थे।

 शाम को उनकी मौत की खबर मिली मोहल्ले में ही दूसरा मकान है जब वहां जाकर देखा तो चारपाई पर वह मृत अवस्था में पड़े हुए थे इस पर पुलिस को खबर कर दी गई पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की पुलिस ने सबको कब्जे मे ले लिया और चचेरे भाइयों ने रविंद्र की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।

 पुलिस इसमें जांच पड़ताल कर रही है चचेरे भाइयों का कहना है कि उसकी गर्दन पर भी चोट का एक निशान है पुलिस ने पूरे मामले में कार्रवाई का भरोसा दिया है वहीं घटना को लेकर पत्नी नन्ही देवी के अलावा उसकी दो बेटियों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है वह अपनी तीन बहनों में अकेला था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User