भाभी के साथ आपत्तिजनक हालत में मिला देवर, विरोध करने पर जाने क्या हुआ

Dec 27, 2023 - 09:38
Updated: 2 years ago
0 391
भाभी के साथ आपत्तिजनक हालत में मिला देवर, विरोध करने पर जाने क्या हुआ

block-350 block-350

Bhabhi devar love relation : मुजफ्फरपुर। पति को भाभी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद उसका विरोध करने पर महिला की पिटाई करने का मामला सामने आया है।

घायल महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घायल महिला ने बताया कि उसका पति साॅफ्टवेयर इंजीनियर है। उसे उसने भाभी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा। इसका विरोध करने पर उसके मुंह में दुपट्टा बांधकर पति ने पिटाई की।

इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। दूसरे राज्य में काम करता है पति महिला ने बताया कि दो साल पहले शादी हुई थी। पति ढंग से बात भी नहीं करते। पेशे से साॅफ्टवेयर इंजीनियर हैं। दूसरे राज्य में रहते हैं। कभी-कभी घर आते हैं। और ज्यादातर अपनी भाभी के साथ समय बिताते हैं। खाना बन जाने के बाद खाने की कहती हूँ तो कह देते हैं भाभी के घर खा लिया।

मुझसे कभी 10 मिनट बैठकर बात नहीं करते जबकि पिछले एक सप्ताह से घर पर हैं। उसे शक था कि उसका भाभी के साथ संबंध है। और वह अपनी निगाह रखने लगी मौका मिलने पर उसने रविवार को दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। विरोध करने पर पति गुस्से में आ गया।

उसने उसे जमकर पीटा जिसकी जानकारी अपने जेठ से भी कह दी आपत्तिजनक बात। इस दौरान उसके जेठ ने भी आपत्तिजनक बात का विरोध जताने पर वह भी गुस्सा में आ गया। सभी ने मिलकर पिटाई कर दी। क्योंकि उसकी पत्नी की बुराई जेठ बर्दाश्त नहीं कर सका ।

वह गुहार लगाती रही, मगर किसी ने एक नहीं सुनी। महिला ने आरोप लगाया कि पति बेल्ट से पिटाई करते हैं। वह काफी डरी हुई है। अब न्याय के लिए पुलिस की शरण में जाएगी। थाना प्रभारी ने उसे न्याय दिलाने की बात की है। जाँच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 1
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User