112 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 25 लाख

Oct 09, 2025 - 19:51
0 3
112 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 25 लाख

block-350 block-350

112 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 25 लाख

इंदरजीत सिंह

बनबसा (चंपावत)। जिले की पुलिस को नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक और बड़ी सफलता मिली है। बनबसा थाना पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से 112 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 25 लाख रुपये आंकी गई है। जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति और पुलिस क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा के निर्देश पर 7 अक्तूबर को बनबसा थाना क्षेत्र के धनुष पुल चौकी के पास चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान रवि उर्फ गन्ठा पुत्र स्व. किशनपाल मुखिया, निवासी ग्राम बिरियातार, थाना जलालाबाद, जिला शाहजहांपुर (उप्र) हाल निवासी वार्ड नंबर 05, मीना बाजार, बनबसा को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपी की तलाशी के दौरान स्मैक के साथ ही एक बीड़ी का बंडल, सिल्वर पेपर, माचिस व स्मैक पीने में प्रयुक्त चैचर भी बरामद किया। पूछताछ में रवि ने बताया कि वह स्वयं स्मैक का आदी है और यह स्मैक वह नानकमत्ता निवासी लखविंदर सिंह उर्फ लक्की से लेकर आया था। यह स्मैक सौरभ उर्फ खुक्का को देनी थी, जो इसे बनबसा, टनकपुर व नेपाल में ऊंचे दामों पर बेचता है। पुलिस ने रवि के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, पूछताछ में सामने आए दो अन्य अभियुक्त—सौरभ उर्फ खुक्का निवासी मीना बाजार बनबसा और लखविंदर सिंह उर्फ लक्की निवासी बिजली कॉलोनी नानकमत्ता—के खिलाफ भी जांच जारी है। गिरफ्तार आरोपी रवि पर बनबसा थाने में गुंडा एक्ट, 110G, चोरी और अवैध शराब से जुड़े कुल 10 मामले दर्ज हैं।

सौरभ पर अवैध शराब और एनडीपीएस एक्ट के तहत 4 मामले, जबकि लखविंदर उर्फ लक्की पर नानकमत्ता थाने में 5 आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में बनबसा थानाध्यक्ष उ0नि0 सुरेंद्र सिंह कोरंगा, एसओजी प्रभारी उ0नि0 कमलेश भट्ट, हे0का0 मतलूब खान, हे0का0 संजय शर्मा, का0 नासिर हुसैन, का0 उमेश राज, का0 जगदीश कन्याल और का0 सूरज कुमार शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User