Noida Crime : 100 स्नैचिंग और 30 से ज्यादा केस, पुलिस मुठभेड़ में 21 साल का लड़का गिरफ्तार

Dec 24, 2023 - 19:28
0 108
Noida Crime : 100 स्नैचिंग और 30 से ज्यादा केस, पुलिस मुठभेड़  में 21 साल का लड़का गिरफ्तार

block-350 block-350

Noida Crime : नोएडा पुलिस ने 21 साल के एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जिसके बारे में पुलिस ने बताया है कि वो छिनतई से जुड़े करीब 100 मामलों में शामिल रहा है।

पुलिस ने शनिवार को नंदग्राम इलाके में एक मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार किया है। आरोपी बदमाश का नाम सन्नी बताया जा रहा है। दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न थानों में उसपर दिल्ली-NCR में 30 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने सन्नी के साथ-साथ उसके एक सहयोगी दिलशाद को भी पकड़ा है। दरअसल पुलिस को बुधवार को सोनिका कुशवाहा नाम की एख महिला से शिकायत मिली थी कि दो लोग उनका नेकलेस छिन कर फरार हो गए।

महिला राजनगर एक्सटेंशन की रहने वाली थीं। नंदग्राम पुलिस इस सूचना के बाद आरोपी को पकड़ने के लिए कार्रवाई कर रही थी। पुलिस ने एक रूटीन चेकअप के दौरान दोनों आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ के दौरान सन्नी ने पुलिस से कहा कि छिने गए सामान एक फ्लैट में हैं और वो पुलिस टीम को अपने साथ वहां ले गया।

 'The Times Of India' ने अपनी रिपोर्ट में नंदग्राम के एसीपी, रवि कुमार सिंह के हवाले से बताया है कि मौके पर पहुंचने के बाद सन्नी ने वहां पिस्तौल निकाल ली और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। हालांकि, इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस की तरफ से की गई कार्रवाई में वो जख्मी हो गया।

पुलिस ने बताया कि दोनों साहिबाबाद के रहने वाले हैं और ऐश-ओ-आराम की जिंदगी गुजारने के लिए वो महिला और सुबह के वक्त टहलने वाले लोगों को निशाना बनाते थे। एसीपी ने बताया कि दोनों ने मधुबन बापूधाम इलाके में एक फ्लैट किराये पर ले रखा था। इस फ्लैट का किराया 8,000 रुपया था।

इन दोनों ने मिलकर 2 लाख रुपये की एक स्पोर्ट्स बाइक खरीदी थी और इसी के जरिए वो लूटपाट को अंजाम दिया करते थे। अफसर ने कहा कि सन्नी ने साल 2019 में पुलिस टीम पर हमला भी किया था। इसके बाद वो पकड़ाने से बचने के लिए अक्सर अपने लोकेशन बदलता रहता था। वो साल 2015 से इस क्षेत्र में सक्रिय थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

2020 से सुराग ब्यूरो वेब पोर्टल मैनेजमेंट टीम सदस्य

Comments (0)

User