सिंढ़पुरा पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग में वांछित 03 अभियुक्तगण को धर दबोचा।

Dec 24, 2023 - 18:54
0 29
सिंढ़पुरा पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग में वांछित 03 अभियुक्तगण को धर दबोचा।

block-350 block-350

सिढ़पुरा पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग में वांछित 03 अभियुक्तगण को नाजायज तमंचा, कारतूस व छुरी एवं चोरी किये गये माल के साथ किया गया गिरफ्तार।

 कासगंज पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज जितेन्द्र कुमार दुबे के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थानों में वारण्टी व वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, क्षेत्राधिकारी पटियाली विजय कुमार राना के नेतृत्व में थाना सिढ़पुरा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पिथनपुर स्थित कुंवर रघुवीर सिंह इण्टर कॉलिज में हुई चोरी की घटना के सम्बन्ध में दिनांक 21 दिसम्बर 2023 को थाना सिढ़पुरा पर पजीकृत मु0अ0सं0 297/2023 धारा 380 भादवि थाना सिढ़पुरा जनपद कासगंज के वांछित 03 अभियुक्तगण क्रमशः1. भूरा उर्फ विजय पुत्र श्यामलाल निवासी ग्राम पिथनपुर थाना सिढ़पुरा जनपद कासगंज,2. करूआ उर्फ अजय पुत्र श्यामलाल निवासी उपरोक्त,3. मौहम्मद इजराइल पुत्र इस्माइल खां निवासी लोहिया नगर कस्बा व थाना सिढ़पुरा जनपद कासगंज को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है, गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी का माल मय 01 अवैध तमंचा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 02 छुरी नाजायज बरामद किया गया है । अभियुक्तगण से बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 411 भादवि व 3/25, 4/25 आयुध अधिनियम की वृद्धि की गई है । अभियुक्तगण के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

ब्यूरो चीफ ,कासगंज सुराग ब्यूरो

Comments (0)

User