यूपी के बस्ती में गैंग द्वारा पेड़ पर पोस्टर लगाकर डकैती डालने का ऐलान

Dec 23, 2023 - 21:13
0 137
यूपी के बस्ती में गैंग द्वारा पेड़ पर पोस्टर लगाकर डकैती डालने का ऐलान

block-350 block-350

Dacoity challenge by putting up posters: यूपी के बस्ती में एक पेड़ पर पोस्टर लगाकर डकैती डालने का ऐलान करने का मामला सामने आया है। इस पोस्टर में आने वाले 10 दिन में गांव के कुछ चुंनिंदा घरों में डकैती डालने की बात लिखी है।

साथ ही गांववालों को चैलेंज किया गया है कि जितनी चाहे उतनी ताकत लगा लैं। पोस्टर की बात सामने आने के बाद से पुलिस सतर्क है। उधर, पोस्टर की बातें पढ़ने के बाद गांववालों में दहशत का माहौल है। पुलिस इसे किसी शरारती दिमाग की करतूत मान रही है।

पोस्टर लगाने वाले शख्स की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। मामला बस्ती के रुधौली थानाक्षेत्र के विशुनपुरवा गांव का है। जिस पेड़ पर पोस्टर लगा था वो पंचायत भवन के पास है। स्थानीय लोगों ने पोस्टर देखा तो उनमें से किसी ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस चौकी को दी।

 मौके पर पहुंचे विशुनपुरवा चौकी प्रभारी संदीप यादव ने पोस्टर को अपने कब्जे में ले लिया और गांववालों से इसके बारे में पूछताछ की। पोस्टर में गांव के कुछ चुनिंदा घरों में डाका डालने की चेतावनी लिखी गई है। रूधौली समेत आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों चोरी की बढ़ रही घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में वैसे ही दहशत का माहौल बना हुआ है।

 इस पोस्टर ने लोगों के साथ ही पुलिस की भी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बहरहाल, पोस्टर क्षेत्र में कौतुहल का विषय बना हुआ है। पोस्टर पर लिखी इबारत को पढ़ने के बाद गांव के लोगों में दशक का माहौल व्याप्त हो गया। किसी ने इसकी सूचना स्थानी पुलिस चौकी को दी। इसके बाद पुलिस पोस्टर चिपकाने वाले शख्स की तलाश में जुटी है।

 पुलिस का कहना है कि जिस किसी ने भी यह पोस्टर लगाया है उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में पूछे जाने पर एसएचओ दिनेश चन्द्र चौधरी ने कहा कि किसी ने जानबूझकर कर पोस्टर लगाने की शरारत की है। इसकी छानबीन की जा रही। शरारत करने वालों की पहचान किया जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User