पोक्सो एक्ट में वांछित 01 अभियुक्त को सहावर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Dec 23, 2023 - 21:18
0 24
पोक्सो एक्ट में वांछित 01 अभियुक्त को सहावर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

अपराध नियंत्रण की दिशा में कासगंज पुलिस की कार्यवाही जारी, थाना सहावर पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष किया गया पेश ।

 पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज जितेन्द्र कुमार दुबे के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थानों में वारण्टी व वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, क्षेत्राधिकारी सहावर शाजिदा नसरीन के नेतृत्व में दिनांक 23.12.2023 को थाना सहावर पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर मु0अ0सं0 367/2023 धारा 363/366/376 भादवि व 3/4 पोक्सो एक्ट थाना सहावर जनपद कासगंज में वांछित 01 अभियुक्त सुखवीर पुत्र बलवीर निवासी ग्राम रेतन गढ़िया थाना सोरों जनपद कासगंज को निरीक्षक अपराध जयप्रकाश थाना सहावर जनपद कासगंज ने पुलिस टीम के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

ब्यूरो चीफ ,कासगंज सुराग ब्यूरो

Comments (0)

User