जिलाधिकारी कासगंज ने मार्गशीर्ष मेला आयोजन के दृष्टिगत ड्यूटी में लगे अधिकारीगण /कर्मचारीगण को किया ब्रीफ।

Dec 20, 2023 - 07:51
0 29
जिलाधिकारी कासगंज ने मार्गशीर्ष मेला आयोजन के दृष्टिगत  ड्यूटी में लगे अधिकारीगण /कर्मचारीगण को किया ब्रीफ।

block-350 block-350

जिलाधिकारी कासंगज व पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा सोरों क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 20.12.2023 से प्रारम्भ होने वाले मार्गशीर्ष मेला आयोजन के दृष्टिगत सुरक्षा शान्ति एवं कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में ड्यूटी में लगे अधिकारीगण /कर्मचारीगण को ब्रीफ कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश ।

कासगंज जनपद के थाना सोरों क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 20.12.2023 से प्रारम्भ होने वाले मार्गशीर्ष मेला आयोजन के दृष्टिगत सुरक्षा शान्ति एवं कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में आज दिनांक 19.12.2023 को जिलाधिकारी कासंगज सुधा वर्मा व पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित द्वारा मेला ड्यूटी में लगे अधिकारीगण /कर्मचारीगण की ब्रीफ किया गया एवं ड्यूटी में लगे अधिकारीगण /कर्मचारीगण को बताया गया कि मेले में आमजन/श्रृद्धालुओं को कोई परेशानी न होने पाये एवं किसी भी श्रृद्धालु द्वारा सहायता मांगे जाने पर उचित व तत्काल सहायता दी जाय तथा मेला ड्यूटी में लगे कर्मचारीगण को लापरवाही रहित व सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया । इस दौरान अपर जिला अधिकारी कासगंज,अपर पुलिस अधीक्षक कासंगज,थाना प्रभारी सोरों व मेला प्रभारी आदि अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User