Parliament Security Breach: संसद सुरक्षा उल्लंघन की होगी कड़ी जांच, गृह मंत्रालय

Dec 14, 2023 - 08:29
0 18
Parliament Security Breach: संसद सुरक्षा उल्लंघन की होगी कड़ी जांच, गृह मंत्रालय

block-350 block-350

Parliament Security Breach: संसद की सुरक्षा में सेंध मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बड़ा फैसला किया है।

गृह मंत्रालय ने सुरक्षा उल्लंघन की जांच के आदेश दिए हैं। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिदेशक अनीश दयाल सिंह के अधीन एक समिति गठित की गई है। गृह मंत्रालय ने कहा कि समिति सुरक्षा उल्लंघन के कारणों की जांच करेगी। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की सिफारिश करेगी। उन्होंने कहा कि समिति जल्द ही इस मामले में अपना रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

लोकसभा महासचिव ने पूरी घटना की उच्च स्तरीय जांच कराने के लिए गृह मंत्रालय को पत्र लिखा था। इसके बाद गृह मंत्रालय ने इस मामले की कड़ी जांच के आदेश दिए हैं। बता दें कि संसद पर आतंकी हमले की 22वीं बरसी पर उस समय बड़ी सुरक्षा में सेंधमारी की गई, जब शून्यकाल के दौरान दो युवक दर्शक दीर्घा से लोकसभा कक्ष में कूद गए। उन्होंने कनस्तरों से पीली गैस छोड़ी और नारे लगाये।

दोनों व्यक्तियों की पहचान सागर शर्मा और मनोरंजन डी के रूप में हुई है। सागर के लिए विजिटर्स पास भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा के नाम से जारी किया गया था। दूसरी घटना में दो प्रदर्शनकारियों नीलम (42) और अमोल (25) ने एक समान गैस कनस्तरों के साथ संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

बाद में चारों को हिरासत में ले लिया गया। गुरुग्राम में एक व्यक्ति के घर पर रुके थे आरोपी प्रारंभिक जांच से पता चला है कि सभी चारों संदिग्ध और एक अज्ञात पांचवां व्यक्ति राष्ट्रीय राजधानी के बाहर से आए थे। गुरुग्राम में एक व्यक्ति के घर पर रुके थे। उन्होंने कहा कि दो को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। अन्य की भी हो सकती है गिरफ्तारी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User