गंजडुण्डवारा पुलिस द्वारा 01 शातिर अभियुक्त को 510 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ के साथ किया गिरफ्तार।

Dec 14, 2023 - 07:15
0 22
गंजडुण्डवारा पुलिस द्वारा 01 शातिर अभियुक्त को  510 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ के साथ किया गिरफ्तार।

block-350 block-350

अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कासगंज पुलिस की कार्यवाही जारी, थाना गंजडुण्डवारा पुलिस द्वारा 01 शातिर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 510 ग्राम अवैध नशीला पाउडर (डायजापाम) बरामद ।

 पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज जितेन्द्र कुमार दुबे के पर्यवेक्षण में जनपद में अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी पटियाली दीप कुमार पंत के नेतृत्व में दिनांक 13.12.2023 को थाना गंजडुण्डवारा पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान गनेशपुर रेलवे फाटक की ओर रोड के किनारे से समय करीब 08.30बजे 01 शातिर अभियुक्त सोनू पुत्र रामकिशोर निवासी ग्राम नवादा थाना गंजडुण्डवारा जनपद कासगंज को प्र0नि0 विनोद कुमार थाना गंजडुण्डवारा जनपद कासगंज मय टीम के गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की, गिरफ्तार अभि0 के कब्जे से 510 ग्राम अवैध नशीला पाउडर (डायजापाम) बरामद किया गया, बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 387/2023 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर, नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User