सोरों सात दिवसीय पंचकोशीय परिक्रमा मार्गों का डी एम व एस पी कासगंज ने किया भ्रमण।

Dec 07, 2023 - 07:22
0 20
सोरों सात दिवसीय पंचकोशीय परिक्रमा मार्गों का डी एम व एस पी कासगंज ने किया भ्रमण।

block-350 block-350

सोरों सात दिवसीय पंचकोशीय परिक्रमा मार्गों का डी एम व एस पी कासगंज ने किया भ्रमण।

दिनांक 21.12.2023 से 26.12.2023 तक होने वाली पंचकोशीय परिक्रमाओं, यात्राओं के दृष्टिगत आज दिनांक 06.12.2023 को जिलाधिकारी कासगंज सुधा वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित द्वारा जनपद कासगंज के थाना सोरों क्षेत्रान्तर्गत श्री शूकर क्षेत्र महोत्सव, पूजन दर्शन एवं पंचकोशीय परिक्रमा का आयोजन प्रस्तावित है इस सम्बन्ध में पंचकोशीय परिक्रमा मार्ग का भ्रमण किया गया एवं यात्रा से सम्बन्धित प्रत्येक बिन्दु पर व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये इस पंचकोशीय परिक्रमा के आयोजन में करीब 01 लाख श्रद्धालुओं की सम्मिलित होने की सम्भावना है । इस दौरान मार्ग से सम्बन्धित व्यवस्थाओं डायवर्जन स्थल यात्रा के प्राम्भिक स्थल से लेकर समाप्ति स्थल तक समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं यातायात प्रबन्धन सुरक्षा व्यवस्था, सम्बन्धी निर्देश दिये गये । इस दौरान उप जिला मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी नगर कासगंज, थाना प्रभारी सोरों, यातायात प्रभारी मौजूद रहे ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User