तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर जिला कार्यालय पर जताई खुशी, बांटी मिठाई

Dec 03, 2023 - 18:15
0 28
तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर जिला कार्यालय पर जताई खुशी, बांटी मिठाई

block-350 block-350

तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर जिला कार्यालय पर जताई खुशी, बांटी मिठाई

कासगंज। मध्यप्रदेश, राजस्थान व छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर भाजपाइयों ने खुशी जताई है। रविवार को जिला कार्यालय पर मिष्ठान वितरित कर खुशी का इजहार किया गया। जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ।

जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने बताया कि टीवी के माध्यम से जैसे ही कार्यकर्ताओं को जानकारी हुई कि तीनों राज्यों में भाजपा की बहुमत से जीत होने की जानकारी हुई तो कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाई देना शुरू कर दिया। भाजपा जिला कार्यालय पर सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी एकत्रित हो गए। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।

जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने कहा कि तीन राज्यों भाजपा की जीत ने एक बार पुनः साबित कर दिया है कि देश में मोदी लहर बरकरार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लोगों का विश्वास और उनके द्वारा किये विकास, भाजपा की रीति, नीति के समर्थन रूप में लोगों ने यह जीत दिलाई है।

इस दौरान नीरज शर्मा, नवल कुलश्रेष्ठ, डा. ज्ञान प्रकाश गुप्ता, महेंद्र सिंह राना, शरद गुप्ता, केपी सिंह, मनोज शर्मा, प्रेमनारायण राजपूत, प्रदीप चौहान, हिमांशु उपाध्याय, मोहित तेजधारी, कपिल लोधी, श्यामू यादव, शिव प्रताप सिंह, गजेंद्र सिंह राजपूत,दिनेश भास्कर,जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User