Rajasthan Election 2023: मतगणना से पहले जीतने वाले प्रत्याशियों की सूची वायरल

Nov 30, 2023 - 10:55
0 20
Rajasthan Election 2023: मतगणना से पहले जीतने वाले प्रत्याशियों की सूची वायरल

block-350 block-350

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में विधानसभा के लिए मतदान प्रक्रिया संपन्न हो गई है।

अब बेसब्री से चुनाव परिणाम का इंतजार किया जा रहा है। राजनीतिक दल अपने-अपने समीकरणों के आधार पर जीत का आकलन करने में जुटे हुए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर प्रदेश की 199 विधानसभा सीटों के आकलन की एक सूची वायरल हो रही है।

इस सूची में कौन प्रत्याशी कहां से जीत रहा है। इसका आकलन किया गया है। सियासी गलियारों में इस सूची को लेकर काफी चर्चा हो रही है। इसे लेकर सवाल भी उठ रहे हैं कि यह सूची किस राजनीतिक दल से बाहर आई है। हालांकि वन इंडिया हिंदी इस सूची की पुष्टि नहीं करता है। लेकिन सोशल मीडिया पर यह सूची जमकर वायरल हो रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि यह सूची ब्यूरोक्रेट्स के ग्रुप से लीक हुई है। आपको बता दें कि श्री गंगानगर की करणपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के निधन के बाद चुनाव रद्द कर दिए गए हैं। भाजपा को 122 सीट का आकलन माना जा रहा है कि यह सूची विधानसभा चुनाव के परिणाम के आकलन के लिए बनाई गई है।

सूची में 199 में से 93 सीट पर भाजपा क्लियर जीत रही है। जबकि 29 सीट पर चुनाव जीतने की संभावना है। कुल मिलाकर प्रदेश में भाजपा 122 सीट के साथ स्पष्ट बहुमत से सरकार बना रही हैं। कांग्रेस 36 सीटों पर जीत हांसिल कर 23 सीट पर कांटे की टक्कर में है। कांग्रेस को प्रदेश में 59 सीटों पर जीत मिल रही है। इस सूची के आकलन में हनुमान बेनीवाल की आरएलपी को दो सीट मिल रही है।

 आरएलपी को मिलाकर अन्य के खाते में 19 सीट दी जा रही है। राजनीतिक दल के आकलन की चर्चा इस सूची को लेकर प्रदेश में कई मायने निकाले जा रहे हैं। राजनीति के जानकारों का कहना है कि चुनाव के लिए मतदान के बाद कई लोग अपने समीकरणों से चुनाव परिणाम का आकलन कर रहे हैं। लेकिन यह सिर्फ आकलन है। चुनाव परिणाम तो मतगणना के बाद ही सामने आएंगे।

जानकारों का कहना है कि राजनीतिक दल भी अपने हिसाब से समीकरण बनाने में जुटे हैं। ऐसा संभव है कि किसी राजनीतिक दल ने आकलन किया हो। यह सूची वहां से लीक हो गई हो। जबकि टीवी चैनलों के पत्रकारों का दावा है कि यह सूची ब्यूरोक्रेट्स के किसी सोशल ग्रुप से लीक हुई है। बहरहाल, चुनाव परिणाम 3 दिसंबर को आएंगे। राजस्थान में कौन जीता और किसकी सरकार बनेगी। इसका पता चुनाव परिणाम वाले दिन ही लग पाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User