लाडली' भैंस की मौत पर देशी घी का मृत्युभोज

Nov 30, 2023 - 11:04
0 263
लाडली' भैंस की मौत पर देशी घी का मृत्युभोज

block-350 block-350

Ajab Gajab : हरियाणा के चरखी दादरी जिले में किसान परिवार की तीन पीढियों को करीब 24 वर्ष तक मालामाल करने वाली भैंस के निधन पर जहां विधि विधान से क्रिया कर्म किया।

वहीं, उसकी मौत के बाद न केवल अस्थियां विसर्जित कीं, बल्कि सत्रहवीं की भी रस्में निभाई। भैंस को "लाडली" के नाम से पुकारने वाले किसान परिवार ने मृत्युभोज का आयोजन किया. इसके लिए, बाकायदा नाते-रिश्तेदारों के अलावा ग्रामीणों को आमंत्रण भी भेजा गया. लोगों को देसी घी का लजीज खाना भी परोसा गया।

किसान परिवार के पालतू पशु के प्रति प्रेम की चर्चा हर तरफ हो रही है.दरअसल, गांव चरखी निवासी किसान सुखबीर सिंह के पिता रिसाल सिंह करीब 28 वर्ष पहले एक भैंस लेकर आए थे, जिससे पैदा हुई कटिया का पालन-पोषण किया और किसान के घर भैंस ने लगातार 24 बार कटिया को जन्म देकर रिकार्ड बनाया।

"लाडली" भैंस का परिवार की तीन पीढ़ियों ने दूध पिया और उससे जन्म लेने वाले बच्चों को तैयार करते हुए काफी पैसा भी कमाया. पिछले दिनों अपनी पालतू भैंस का निधन पर होने पर परिवार ने पूरा शोक मनाते हुए विधि विधान से सभी क्रिया क्रम करते हुए अस्थियां भी विसर्जित की. भैंस की सत्रहवीं पर किसान परिवार ने अपने घर पर मृत्युभोज का आयोजन किया।

इसके लिए बकायदा लोगों को आमंत्रण भी भेजा गया. मृत्युभोज के दौरान सैंकड़ों नाते-रिश्तेदारों को देशी घी का लजीज भोजन भी परोसा गया. पालतू पशु के निधन पर मृत्युभोज कार्यक्रम क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. "लाडली" को मानते थे परिवार का सदस्य किसान सुखबीर सिंह ने बताया कि वे अपनी भैंस को "लाडली" के नाम से पुकारते थे और परिवार का सदस्य मानते थे. उनके तीन पीढ़ियों ने भैंस का दूध पिया है।

भैंस ने अपने पूरे जीवन में लगातार 24 बार कटिया को ही जन्म देते हुए रिकार्ड बनाया है. अपनी भैंस से इतना प्यार था कि उसने उसकी मौत के बाद सभी क्रिया-क्रम करते हुए मृत्युभोज का आयोजन करवाया।

नाते-रिश्तेदारों को देशी घी का लजीज खाना परोसा किसान सुखबीर ने बताया कि भैंस के मृत्युभोज कार्यक्रम में देशी घी का खाना तैयार किया गया, जिसमें चावल, लड्‌डू, जलेबी, गुलाब जामुन, सब्जी व पूरी शामिल रही. वहीं शादी की तरह गोल-गप्पे भी परोसे गए. किसान के अनुसार करीब चार सौ नाते-रिश्तेदार भैंस के मृत्युभोज कार्यक्रम शामिल हुए थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 1
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User