कासगंज समाधान दिवस पर डी एम व एस पी थाना सिकन्दरपुर वैश्य पर सुनी गई जन समस्याएं व सम्बन्धित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश ।

Nov 25, 2023 - 20:56
0 31
कासगंज समाधान दिवस पर डी एम व एस पी थाना सिकन्दरपुर वैश्य पर सुनी गई जन समस्याएं व  सम्बन्धित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश ।

block-350 block-350

जनपद कासगंज में हुआ थाना समाधान दिवस का आयोजन, जिलाधिकारी कासगंज व पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा थाना सिकन्दरपुर वैश्य पर सुनी गई जन समस्याएं एवं समस्याओं के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश ।

 जनपद के प्रत्येक थाने में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया, इस दौरान जिलाधिकारी कासगंज सुधा वर्मा व पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित द्वारा थाना सिकन्दरपुर वैश्य पर उपस्थित रहकर लोगों की जनसमस्याएं सुनकर उनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । साथ ही राजस्व संबंधी प्रकरणों में राजस्व विभाग के साथ समन्वय बनाकर जल्द से जल्द निस्तारण कराने के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । इसी दौरान पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा ये भी स्पष्ट किया गया कि थाना व तहसील दिवस पर आने वाले प्रकरणों को कतई लंबित न रखा जाए, लोगों की शिकायतों पर संवेदनशीलता दिखाते हुए उसे तुरंत निस्तारित किया जाए तथा थाना दिवस में आए आवेदन पत्रों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर तय समय से किया जाए । साथ ही, निस्तारित की गई समस्या की जानकारी शिकायतकर्ता को भी उपलब्ध कराई जाए । जरूरत पड़ने पर शिकायतकर्ता की मौके पर जाकर समस्या निपटाई जाए । थाना समाधान दिवस के अवसर क्षेत्राधिकारी पटियाली, थाना प्रभारी सिकन्दरपुर वैश्य व राजस्व विभाग की टीम आदि अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User