दो बाइकों की आमने-सामने भिडंत में एक बाइक सवार गंभीर, दूसरा मौके से फरार

Nov 23, 2023 - 19:59
0 52
दो बाइकों की आमने-सामने भिडंत में एक बाइक सवार गंभीर, दूसरा मौके से फरार

block-350 block-350

दो बाइकों की आमने-सामने भिडंत में एक बाइक सवार गंभीर, दूसरा मौके से फरार दुर्घटना की सूचना पर मौके पर लोगो की भीड़ उमड़ी सीचसी शमसाबाद से लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर,

शमसाबाद/ फर्रुखाबाद। जानकारी के अनुसार कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम साहबगंज निवासी अशोक कुमार पुत्र राम प्रकाश उम्र 24 वर्ष गुरुवार को बाइक द्वारा खरेटा बाजार में आवश्यक सामान की खरीदारी करने के लिए गया था जहां से वापस आते समय ग्राम गढ़िया के निकट एक अन्य बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी।

 इस दुर्घटना में बाइक सवार अशोक कुमार गंभीर रूप घायल हो गया वहीं दुर्घटना को अंजाम देने वाला अज्ञात बाइक सवार बाइक सहित मौके से फरार हो गया दुर्घटना के बाद मौके पर तमाम लोगों को भीड़ एकत्रित हो गई।

 भीड़ में कुछ लोगों ने घायल बाइक सवार से जानकारी की जानकी के बाद लोगों ने घायल बाइक सवार के परिजनों को दी उधर दुर्घटना की सूचना मिलते ही घर परिवार में कोहरा मच गया आनन फानन में परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल युवक को नगर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमशाबाद ले गए जहां गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सको ने लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया जहा उपचार जारी था रिपोर्टर महेश वर्मा

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User