रोज-रोज जाम से परेशान है शमशाबाद के निवासी गंगा रोड पर समस्या भारी

Nov 23, 2023 - 20:04
0 50
रोज-रोज जाम से परेशान है शमशाबाद के निवासी गंगा रोड पर समस्या भारी

block-350 block-350

रोज-रोज जाम से परेशान है शमशाबाद के निवासी गंगा रोड पर समस्या भारी

शमशाबाद फर्रुखाबाद l शमशाबाद कस्बा क्षेत्र के गंगा रोड पर लगने वाले जाम पर लोगों को कोई भी निजात नहीं मिल पा रही है यहां पर वाहनों की लंबी-लंबी लाने लगी रहती हैं उसे पूरा मार्ग वाहनों से घिरा रहता है पैदल निकलने वाले लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ती हैं।

 यहां पर कहने को तो पुलिस रहती है लेकिन वह जाम हटवाने के लिए कोई मशक्कत नहीं उठाती है सड़क के दोनों फुटपाथ पर दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है जिससे इस मार्ग पर छोटे-छोटे वाहन फंस रहे हैं जिसके कारण जाम लग जाता है यहां पर जो होमगार्ड की ड्यूटी लगाई जाती है उनसे यह जाम से छुटकारा नहीं मिल पाता है इस जाम को हटवाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ती है जिससे वहां पर ट्रक ट्रैक्टर ई रिक्शा जीप आदि कई घंटे खड़े रहते हैं ।

इस जाम की सबसे बड़ी समस्या गन्ने से भरे हुए ट्रक बने हुए हैं जो ओवरलोड होकर चल रहे हैं जिससे बिजली की कैबिले आए दिन टूट रही है जिससे लोगों के घरों में देर शाम तक बिजली गुल रहती है जिससे उनके घरों में अंधेरा छाया रहता है जब बिजली विभाग के कर्मचारियों को सूचना दी जाती है तब वह कर्मचारी लोग केवल जोड़कर विद्युत की आपूर्ति करते हैं कस्बे के नागरिकों ने जिला प्रशासन से जाम से निजात दिलाए जाने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User