Subrata Roy Death: सुब्रत राय के निधन पर बॉलीवुड में शोक, मनीषा कोइराला-बोनी कपूर ने दी श्रद्धांजलि

सहारा ग्रुप के चेयरमैन सुब्रत राय सहारा का मंगलवार को मुंबई में निधन हो गए। वे 75 साल के थे। उनके निधन पर बॉलीवुड के कई सेलेब्रिटी ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

Nov 15, 2023 - 09:41
0 34
Subrata Roy Death: सुब्रत राय के निधन पर बॉलीवुड में शोक, मनीषा कोइराला-बोनी कपूर ने दी श्रद्धांजलि
Subrata Roy Death

block-350 block-350

सहारा ग्रुप के चेयरमैन सुब्रत राय सहारा का मंगलवार को मुंबई में निधन हो गए। वे 75 साल के थे। उनके निधन पर बॉलीवुड के कई सेलेब्रिटी ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

सुब्रत राय के निधन पर जताया शोक

सुब्रत राय के निधन से बिजनेस वर्ल्ड से लेकर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सेलेब्स शोक व्यक्त कर रहे हैं। मनीषा कोइराला ने ट्वीट कर सुब्रत राय के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा- वो पर्सन जिसने संघर्ष के दिनों में भी कभी हार नहीं मानी। #RIP DEAR SIR, #sahara #subrataroy #SubrataRoySahara।

यहां होगा सुब्रत राय का अंतिम संस्कार

मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुब्रत राय का अंतिम संस्कार लखनऊ के सहारा शहर में होगा। उनका पार्थिव शरीर आज मुंबई से लखनऊ ले जाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार होगा।

कई सेलेब्स ने शोक व्यक्त किया है

सुब्रत राय के निधन पर बॉलीवुड सेलेब्स ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। इसमें बोनी कपूर, साउथ एक्ट्रेस राय लक्ष्मी, राइटर मुश्ताक शेख, संदीप सिंह, बोना कपूर सहित अन्य सेलेब्स शामिल हैं।

सुब्रत राय के दो बेटे शुशांतो रॉय और सीमांतो रॉय हैं। उनकी पत्नी का नाम स्वपना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
admin

Surag Bureau Web Portal Management Team Member since 2020, Compilation, verification and publication of important news from various fields, so that readers can get reliable information.

Comments (0)

User