फर्रुखाबाद : वरिष्ठ पत्रकार अमित कुमार पांडेय का निधन , शुभ चिन्तकों का घर पर लगा तांता

Nov 14, 2023 - 21:15
0 93
फर्रुखाबाद : वरिष्ठ पत्रकार अमित कुमार पांडेय का निधन , शुभ चिन्तकों का घर पर लगा तांता

block-350 block-350

फर्रुखाबाद पत्रकारों के सुख दुःख में साथ रहने वाले प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के महासचिव रहे अमित कुमार पांडेय जो शमसाबाद क्षेत्र में सामाजिक कार्यों मे बढ़ चढ़कर कर के भाग लिया पत्रकारों की लड़ाई में वह सबसे आगे रहते थे और जब तक पत्रकार की जीत नहीं हो जाती थी तब तक वह लड़ाई खत्म नहीं करते थे।

 पत्रकारों की लड़ाई वे स्वयं लड़ते थे। उनके निधन की जानकारी उनके पारिवारिक सूत्रों के अनुसार श्री पांडे का शव उनके आवास पर देर रात की पहुंचने की संभावना है एवं पारिवारिक सूत्रों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार ढाई घाट गंगा नदी के तट पर बुधवार की सुबह 11:00 बजे के करीब किया जाएगा ।

श्री पांडे के निधन की खबर शमशाबाद कस्बा क्षेत्र में जंगल में लगी आग की तरह फैल गई और उनके समर्थक क्षेत्रीय जनता एवं विभिन्न समाचार पत्रों एवं मीडिया चैनलों के मीडिया पत्रकार बंधु उनके आवास पर पहुंचने लगे इसी दौरान प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब कायमगंज के अध्यक्ष एवं अमर भारती समाचार पत्र के जिला ब्यूरो चीफ संजय शर्मा विनय सक्सेना महेश वर्मा सलमान खान विश्व प्रकाश चतुर्वेदी आशिक राजा अनिल अवस्थी अनुभव मिश्रा राजीव चतुर्वेदी मनोज सक्सेना सुनील राजपूत फैजान अंसारी आदि तमाम पत्रकारों ने श्री पांडे के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है तथा 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है। तथा इस दुःख की घड़ी में सुराग ब्यूरो परिवार उनके साथ दुखद सम्वेदना प्रकट करता है। उनके परिवार में धैर्य बनाये रखे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User