EarthQuake : दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए

दिल्ली के साथ साथ उत्तर-प्रदेश, हरियाणा सहित अन्य राज्यों में भी झटके महसूस किए गए

Nov 04, 2023 - 08:36
Updated: 3 years ago
0 23
EarthQuake : दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए

block-350 block-350

दिल्ली-एनसीआर में देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. दिल्ली के साथ-साथ यूपी-बिहार में भी भूकंप आया है. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.4 मापी गई है. जानकारी के मुताबिक, भूकंप के झटके रात 11.32 बजे आए. भूकंप का केंद्र नेपाल था. दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए.

गनीमत यह रही कि फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप के झटके करीब एक मिनट तक महसूस किये गये. आपको बता दें कि इससे पहले 22 अक्टूबर को भी दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. इसकी तीव्रता 6.1 थी. भूकंप के बाद लखनऊ में लोग अपने घरों से बाहर निकल आये. लोगों ने बताया कि वह सोने की तैयारी कर रहा था, तभी अचानक पंखा हिलने लगा तो वह बाहर की ओर भागा.

लोगों ने अपने रिश्तेदारों को फोन कर उनका हालचाल पूछा। अक्सर ऐसा होता है कि भूकंप के बाद कोई झटका आता है, ऐसे में लोग काफी देर तक अपने घरों के बाहर खड़े रहते हैं। पिछले महीने की 22 अक्टूबर को आए भूकंप का केंद्र भी नेपाल ही था. नेपाल में भूकंप के 4 झटके लगे थे. सुबह 7:39 मिनट पर भूकम्प का पहला झटका लगा. जिसकी तीव्रता रेक्टर स्केल पर 6.1 मापी गई है. इसके बाद भूकंप का दूसरा झटका 4.2 तीव्रता का 8:08 मिनट आया. भूकम्प का तीसरा झटका सुबह 8:28 मिनट पर महसूस किया गया, तीव्रता 4.3 रही. इसके बाद 8:59 मिनट पर चौथी बार भूकंप का झटका महसूस किया गया था.

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User