हर्षोल्लास से मनाया गया करवाचौथ का त्यौहार,सुहागिनों ने सोलह शृंगार कर चांद का किया दीदार।

Nov 02, 2023 - 19:21
0 46

block-350 block-350

हर्षोल्लास से मनाया गया करवाचौथ का त्यौहार। सुहागिनों ने सोलह शृंगार कर चांद का किया दीदार चांद और पति का दीदार कर सुहागिनों ने तोड़ा व्रत।

 कासगंज/ अमांपुर क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में पति की लंबी आयु की कामना कर सुहागिनों ने बुधवार को करवाचौथ का निर्जला व्रत रखा। त्योहार को लेकर सुबह से घरों में तैयारियों शुरू हो गई थीं शादी की रस्म निभाई गई। सुहागिनों ने रात को चांद और पति का दीदार कर पूजन-अर्चन के बाद व्रत खोला। प्रेम के इस पर्व पर पत्नी को उपहार भी दिए गए। कस्बाई और ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार को करवाचौथ का पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। सुबह से घरों में तैयारियों का दौर चलता रहा। पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया। महिलाएं सोलह शृंगार, मेहंदी आदि लगाकर तैयार हुईं। दिन भर निर्जला व्रत रखने के बाद रात में चांद का दीदार और पति को देखकर कर पूजन-अर्चन की रस्में निभाई गईं। इस दौरान महिलाओं ने चंद को अर्घ्य देकर विधि विधान से पूजन किया। पूजन के बाद पत्नी को पानी पिला व कुछ मीठा खिलाकर व्रत खुलवाया गया। चांद दिखते ही मुहल्लों में शोर हुआ। इस दौरान बच्चों ने जमकर पटाखे चलते और खुशी का इजहार किया। त्योहार को लेकर देर रात तक चहल पहल बनी रही। बुजुर्गों का आशीर्वाद भी लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User